सर्दियों में क्यों जरूरी है मटर का सेवन? बस एक कप दानों से दिल, दिमाग और इम्युनिटी होती है दुरुस्त
Winter Peas Benefits: सर्दियों में मटर खाना क्यों जरूरी है? जानें कैसे एक कप मटर के दानों को खाने से दिल, दिमाग और इम्युनिटी को मजबूती मिलती है। पोषण से भरपूर मटर ठंड में सेहत का बेहतरीन सुपरफूड है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में मटर खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Superfood Peas: सर्दियों के सीजन में हरी-भरी सब्जियों की बहार बाजारों में दिखने लगती है। इसमें पालक , मेथी और सरसों के साथ मटर जैसी मौसमी सब्जियां पारंपरिक थाली की शान बढ़ाती है। मटर के दानों को पुलाव के साथ मिलाकर खाने की बात ही अलग होती है। वैसे तो हर सब्जी के अपने फायदे होते हैं, लेकिन छोटी सी दानों से भरी मटर स्वाद के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण देती है। आयुर्वेद में मटर को सुपरफूड या प्राकृतिक हीटर कहते है।
पोषक तत्वों से भरपूर
आयुर्वेद में मटर के गुणों की बात की जाती है। यहां पर मटर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है जिसकी तासीर हल्की गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखती है। इस मटर के दानों में प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों की मरम्मत करने, हड्डियों को मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंतों को साफ करने में मदद करता है।
मटर का सेवन करने से मिलते है ये फायदे
अगर आप सर्दियों के सीजन में मटर का सेवन करते है तो इसके ढेरों फायदे मिलते है जो बहुत ही अद्भुत है।
सम्बंधित ख़बरें
Friendship Day: सोशल मीडिया ने दोस्ती को किया मजबूत या बढ़ा दी दूरियां? जानें मजबूत रिश्ते बनाने के आसान टिप्स
Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
1- आंतों की सफाई के लिए मटर का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को आसान बनाता है। मटर के सेवन से पेट साफ रहता है, लिवर डिटॉक्स होता है और अगर कब्ज की परेशानी है, तो वह भी दूर होती है। आंतों की सूजन को कम करने के लिए इसका सेवन करना बेहतर होता है।
2- आयुर्वेद में मटर के अनगिनत फायदे होते है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें बाकी हरी सब्जियों की तुलना में मटर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे खाने के बाद शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। ऐसी स्थिति में मटर का सेवन शुगर के मरीज भी अच्छे से कर सकते हैं। फाइबर होने की वजह से उसके सेवन से पेट संबंधी रोग भी कम होते हैं।
3-दिल की सेहत के लिए मटर के सेवन से फायदे मिलते है। इसका सेवन करते है तो, यह रक्त में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और रक्त धमनियों की सफाई करता है, जिससे रक्त का प्रवाह सही रहता है। ऐसा होने से दिल पर दबाव कम पड़ता है।
4- मटर का सेवन करने से आंखों को फायदा मिलता है। मटर में ल्युटिन, जीएक्सैन्थिन और विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए वरदान है। मटर के सेवन से मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है।
ये भी पढ़ें-सर्दियों में अस्थमा से लड़ाई आसान, आयुर्वेद में जानिए सांस बचाने के ये असरदार उपाय
जानिए मटर खाने के तरीके
सर्दियों में मटर खाने के फायदे होते है इसके कई तरह से सेवन कर सकते है। मटर को हल्का उबाल लें और इसमें हल्का नमक और घी मिलाकर खा सकते हैं। अगर मटर का सूप बना रहे हैं तो इसमें काली मिर्च जरूर डालें और मटर की सब्जी में अजवाइन का इस्तेमाल करें, इससे मटर के फायदे दोगुने हो जाते हैं।
आईएएनएस के अनुसार
