क्या आप भी सोने से पहले पीते हैं पानी, जान लीजिए पहले इसके फायदे और नुकसान
दिनभर में जहां पर 2-3 लीटर पानी पीने का नियम होता हैं लेकिन रात के समय में पानी की मात्रा कम ही रहनी चाहिए। अक्सर लोग सोने से पहले ज्यादा पानी पी लेते हैं ताकि रात में पानी के लिए उठना नहीं पड़े।
- Written By: दीपिका पाल
रात में पानी के फायदे और नुकसान (सौ. सोशल मीडिया)
Drinking Water Night: अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार वाली डाइट का होना जरूरी होता हैं उतना ही पर्याप्त मात्रा में पानी का होना। खाने को पचाने के लिए शरीर में पानी की आवश्यकता होती है इसक बिना जीवन की कल्पना नहीं की जाती है। दिनभर में जहां पर 2-3 लीटर पानी पीने का नियम होता हैं लेकिन रात के समय में पानी की मात्रा कम ही रहनी चाहिए। अक्सर लोग सोने से पहले ज्यादा पानी पी लेते हैं ताकि रात में पानी के लिए उठना नहीं पड़े।
पानी पीना रात में जरूरी है लेकिन इसके फायदे होने के साथ ही नुकसान भी हो सकते है। यहां पर पानी पीने के नियमों में पानी कब पीना चाहिए और कितनी मात्रा में पीना चाहिए इसके बारे में लेख में बताया गया है।
जानिए क्या होते हैं रात में पानी पीने के फायदे
यहां पर रात के समय में पानी पीने के फायदों के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है चलिए जानते कैसे हैं फायदेमंद
सम्बंधित ख़बरें
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
1- नहीं होता डिहाईड्रेशन
यहां पर रात के समय में अगर आप पानी पीने की आदत रखते हैं तो पहला यह कि, डिहाईड्रेशन की समस्या दूर होती हैं।
2- डिटॉक्सीफाई होता हैं शरीरअी
अगर आप रात के समय में पानी पीने की आदत रखते हैं तो, शरीर आपका डिटॉक्सीफाई या साफ होता है। कहते हैं कि, रात में पानी पीने से आपके शरीर के सभी टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं।
3-पाचन के लिए सही
रात के समय खाना खाने के बाद पानी की आवश्यकता होती हैं ताकि पाचन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हों, जैसे कि, दिनभर का खाना पानी पीने के साथ रात में एडजस्ट होता है। यह शरीर से सभी पोषक तत्व को अवशोषित करते हुए मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते है। पाचन के अलावा कब्ज की समस्या के लिए पानी पीने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- आखिर नरक चतुर्दशी पर क्यों जलाया जाता हैं यम का दीपक, जानिए इसका अर्थ और नियम
कब और किसे नहीं पीना चाहिए पानी
यहां पर रात के समय पर पानी पीने का नियम होता हैं इसके अनुसार सोने से डेढ़ से दो घंटे पहले पानी पीना चाहिए, यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन पानी की मात्रा रात के समय पर ज्यादा कई लोगों को नुकसान पहुंचा देती है। दरअसल शुगर के मरीज, किडनी और दिल की बीमारी के रोगी के लिए पानी पीना सही नहीं होता है। क्योंकि इन मरीजों को रात के समय पर पानी की मात्रा ज्यादा लेने से यूरिन की शिकायत भी हो सकती हैं जिससे नींद का चक्र प्रभावित रहता हैं और नींद की कमी से परेशान रहते है।
