Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सर्दी के मौसम में इस समय वॉक करना हो सकता है ख़तरनाक, जानिए सही समय

सर्दी हो या गर्मी फिट रहने के लिए वॉक को सबसे ज्यादा अच्छा माना गया है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि वॉक करना फायदेमंद है लेकिन सर्दियों में सही समय पर वॉक करना जरूरी है ताकि सेहत न बिगड़े।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 19, 2024 | 03:51 PM

जानिए सर्दियों में कितनी देर वॉक करनी चाहिए,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Walk In Winter: पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। सर्दी हो या गर्मी फिट रहने के लिए वॉक को सबसे ज्यादा अच्छा माना गया है। सुबह की सैर को सेहत के लिए सबसे अच्छी होती है, लेकिन सर्दियों में सुबह वॉक करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं, सर्दियों में कितनी देर वॉक करनी चाहिए और ठंड में वॉक करने का सही समय क्या है।

जानिए सर्दियों में कितनी देर वॉक करनी चाहिए

ठंड के दिनों में आपको कम से कम 1 घंट जरुर टहलना चाहिए। शरीर को गर्म होने में ही 15-20 मिनट का समय लग जाता है। इसके बाद आपको करीब 45 मिनट की तेज वॉक जरूर करनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Fitness Tips : क्या 10,000 कदम रोज चलना सच में है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Full Body Workout: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो ये 5 मिनट का एक्सरसाइज आपको देगा फिट बॉडी और लंबी उम्र

Walking Tips: 10,000 कदम या सिर्फ 30 मिनट की वॉक? जानें फिट रहने के लिए कितना चलना है जरूरी

सर्दियों में शाम को 5 बजे या 7 बजे किस समय करें वॉक? जानें किस वक्त मिलेगा ज्यादा फायदा

इस तरह 1 घंटे की वॉक में आपके करीब 7-8 हजार स्टेप्स पूरे हो जाते हैं। बाकी दिनभर की एक्टिविटी से आप 2 हजार स्टेप्स पूरे कर लेते हैं। 1 घंटे की वॉक के जरिए आप दिनभर में अपने 10 हजार कदम पूरे कर सकते हैं।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

क्या है ठंड में वॉक करने का सही समय

सर्दियों में बेहतर होगा कि आप 9-10 बजे जब धूप निकल आए तब वॉक पर जाएं। हल्की धूप निकलने पर वॉक करने से शरीर में गर्मी आती है। इस वक्त मौसम में ठंडक कम होती है। सुबह की धूप में वॉक करने से शरीर को विटामिन-D मिलता है। आप शाम के 4-5 बजे तक किसी भी वक्त वॉक कर सकते हैं।

सर्दियों में इस वक्त वॉक करना हो सकता है नुकसानदायक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड में डॉक्टर्स सुबह की सैर पर जाने से बचने की सलाह देते हैं। यानि आपको अर्ली मॉर्निंग वाली वॉक पर नहीं जाना चाहिए। सर्दियों में सुबह 4-5 बजे वॉक पर भूलकर भी नहीं जाना चाहिए।

इस वक्त सबसे ज्यादा ठंडा मौसम होता है। सुबह हमारे शरीर में खून की रफ्तार भी धीमी होती है। इस समय वॉक करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। सर्दियों में सुबह जल्दी उठकर वॉक पर जाने से ब्लड प्रेशर हाई होने और हार्ट पर प्रेशर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

आप ठंड के मौसम में सुबह 8.30 से 9.30 या शाम को 5 से 6 के बीच भी वॉक पर जा सकते हैं। इस समय ठंड लगने की संभावना कम होती है।

Know how long you should walk in winter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 03:51 PM

Topics:  

  • Walking

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.