Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किडनी के मरीज़ इन सब्जियों से तुरंत कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

kidney Patients Avoid vegetables: किडनी के मरीजों को कुछ ऑक्सलेट युक्त सब्जियों से परहेज करना चाहिए, वरना किडनी स्टोन या अन्य परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 14, 2026 | 11:32 PM

किडनी के मरीज़ (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

kidney Patients:किडनी हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो बिना रुके 24 घंटे खून को साफ करने का काम करती रहती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स अतिरिक्त पानी और बेकार मिनरल्स को बाहर निकालकर हमें अंदर से हेल्दी रखने में मदद करती है।

लेकिन आजकल तो किडनी में पथरी होना बड़ी आम सी समस्या बन गई है। इसके पीछे की कई वजहों में से एक हमारा गलत खानपान और रहन-सहन भी है। ऐसे में अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या से बचना है तो दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दें।

किन सब्जियों को खाने से किडनी स्टोन का खतरा

  • पालक का सेवन

यूं तो पालक का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन कहते हैं ना किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती। इसलिए पालक का सेवन भी हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दरअसल पालक में ऑक्सलेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको पालक का सेवन कम मात्रा में खाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Skin Care Tips: 10 रुपए से भी कम में घर पर पाएं नेचुरल ग्लो, चेहरे पर दिखेगा चांद सा नूर!

Mahashivratri 2026: रफल से लेकर एथनिक हैंडलूम तक, इस बार शिवरात्रि पर ट्राई करें ये 5 साड़ी लुक्स

Valentine’s Day 2026: पत्नी को प्यार भरे अंदाज में कहें दिल की बात, यहां देखें सबसे रोमांटिक शायरियां

Mahashivratri Special: सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं हलवाई जैसा दानेदार कलाकंद, हर कोई मांगेगा रेसिपी

  • बैंगन का सेवन

किडनी स्टोन की समस्या में पालक के अलावा बैंगन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बैंगन के बीजों में भी भरपूर मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। ऐसे में ज्यादा बैंगन खाने से पथरी की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपको पहले से किडनी स्टोन की प्रॉब्लम है तब तो आपको इसका सेवन कम से कम ही करना चाहिए।

  • टमाटर का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,किडनी स्टोन के मरीज को टमाटर का सेवन भी नहीं करना चाहिए। टमाटर में भी होता है ऑक्सलेट पाया जाता है। जिससे किडनी में पथरी होने का खतरा कुछ बढ़ जाता है।

  • खीरा और ककड़ी का सेवन

सलाद में जमकर खाया जाने वाला खीरा और ककड़ी यूं तो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल खीरे और ककड़ी के बीजों में ऑक्सलेट कार्बनिक यौगिक की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे ये किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ा सकते हैं।

अगर आपको पहले से किडनी स्टोन की समस्या है तो आपको इनका सेवन कम से कम ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-गेहूं की बजाय इस अनाज की रोटी है हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

  • आलू और सोयाबीन

एक रिपोर्ट के अनुसार रोजाना खाई जाने वाली कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनमें भरपूर मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो किडनी की पथरी को जन्म दे सकती हैं। इनमें आलू और सोयाबीन भी शामिल हैं।

अगर आप रोजाना इनका सेवन करते हैं तो ये आपकी किडनी के लिए थोड़े नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही किडनी में पथरी की समस्या है उन्हें अपनी डाइट में आलू और सोयाबीन को कम से कम ही शामिल करना चाहिए।

Kidney patients vegetables to avoid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 11:32 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.