-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Keep Yourself Fit And Happy With These Ayurvedic Remedies For Menopause
क्या मेनोपॉज के दौर से गुजर रही है आप, इन आयुर्वेदिक उपायों से खुद को बनाएं फिट और हैप्पी
- Written By: दीपिका पाल
Menopause Health Problems: मासिक धर्म की समस्या, हर महिलाओं क होती है इसका एक समय होता है। 40 वर्ष की उम्र के बाद मासिक धर्म बंद हो जाता है। इस अचानक से बदलाव होने की वजह से महिलाओं पर असर पड़ता है।

मेनोपॉज के दौरान भी रहना है फिट और हैप्पी (सौ. सोशल मीडिया)
Ayurveda for Menopause Problems: महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन में अलग-अलग बदलाव होते है जो एक निश्चित उम्र में शुरु होते है वहीं पर इस निश्चित समय में ही खत्म हो जाते है। मासिक धर्म की समस्या, हर महिलाओं को हर महीने होती है इसका एक समय होता है। 40 वर्ष की उम्र के बाद मासिक धर्म बंद हो जाता है। इस अचानक से बदलाव होने की वजह से महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते है जो मेनोपॉज का रूप लेते है। महिलाओं के लिए यह अवस्था बहुत कष्टदायक होती रही है इस दौरान सेहत का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी हो जाता है।
मेनोपॉज में महिलाओं को होते है ये बदलाव
महिलाओं पर मेनोपॉज का असर देखने के लिए मिलता है।इस समय शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के बदलाव अनुभव किए जाते हैं। आम तौर पर महिलाएं इस अवधि में हॉट फ्लैशेस, मूड स्विंग्स, नींद की समस्या, जोड़ों में दर्द, थकान और कई अन्य लक्षण महसूस कर सकती हैं। मेनोपॉज की समस्या केवल शारीरिक बदलाव ही नहीं लाता है इसका असर हमारी भावनाओं, मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव डालता है।अचानक मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, चिंता और तनाव आम अनुभव हैं। नींद ना आना या रात में बार-बार जागना भी महिलाओं की दिनचर्या को प्रभावित करता है। इसके साथ ही जोड़ों में अकड़न, कमजोरी, स्मृति और ऊर्जा में कमी जैसी समस्याएं भी आम हैं। आयुर्वेद में इस समस्या से निपटने के लिए एक व्यवस्थित आयुर्वेद जीवन शैली को अपनाना जरूरी है।
इन आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाएं
मेनोपॉज के दौर में आप आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर राहत पा सकते है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
बारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Solutions: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
1- आयुर्वेद के अनुसार, शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बनाए रखना इस समय बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप आयुर्वेदिक औषधियों में से एक शतावरी जैसे हर्ब्स का सेवन कर सकते है। इसका सेवन करने से हार्मोनल संतुलन बनाए रखने, शारीरिक कमजोरी कम करने और मानसिक शांति देने में मदद मिलती है।
2- इसके अलावा, आयुर्वेदिक नजरिए से सोचे तो, में दैनिक जीवनचर्या, सदाचारपूर्ण जीवन, संतुलित आहार और योग व प्राणायाम का महत्व भी बताया गया है।
3-योग और प्राणायाम न केवल तनाव और चिंता को कम करते हैं, बल्कि शरीर में ऊर्जा बनाए रखने, हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने और नींद में सुधार लाने में मदद करते हैं।
4-आयुर्वेद में यह माना जाता है कि इस प्राकृतिक जीवन चरण को स्वीकार कर सही देखभाल करने से महिलाएं न केवल स्वस्थ रहती हैं, बल्कि जीवन के इस नए अध्याय का आनंद भी उठा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- आयुर्वेद में रामबाण औषधि है मुलेठी, इन तरीकों से करें सेवन, मिलेगा पेट से लेकर त्वचा रोगों में राहत
बता दें कि, मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक संवेदनशील, लेकिन सशक्त और सकारात्मक चरण है। सही ज्ञान, आयुर्वेदिक उपचार, योग, ध्यान और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से महिलाएं इस परिवर्तन को सहजता से झेल सकती हैं। यह समय केवल शरीर की देखभाल का नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का भी अवसर है।
आईएएनएस के अनुसार
Keep yourself fit and happy with these ayurvedic remedies for menopause
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














