-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Keep These Things In Mind To Control The Angry Behavior Of An Autistic Child
World Autism Awareness Day 2025: क्या ऑटिस्टिक बच्चे करते है गुस्सैल व्यवहार, तो काबू में लाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- Written By: दीपिका पाल
ऑटिज्म की बीमारी से पीड़ित छोटे बच्चों में गुस्सा सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलता है। यहां पर जरूरत होती है कि, गुस्से के ट्रिगर्स को पहचानें और उन्हें सुरक्षित तरीके से गुस्से को मैनेज करने के टिप्स जानिए।

ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे की सेहत का ऐसे रखें ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
जानिए कब से मनाया जाने लगा विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस
यहां पर ऑटिज्म बीमारी के प्रति जागरूकता दर्शाने के लिए हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। इसके इतिहास की बात की जाए तो, साल 2008 में कन्वेन्शन ऑन द राइट्स ऑफ पर्सर्नस विद डिसएबिलिटीज लागू किया गया जिसमें सभी के साथ अक्षम लोगों को मानव अधिकार और की रक्षा और प्रोत्साहन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. इसमें ऑटिज्म से पीड़ित सभी वयस्क और बच्चों की सही देखरेख सुनिश्चित करना भी शामिल है जिससे वे पूरी और उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सके।
जानिए क्या होती है ये बीमारी
यहां पर सबसे गंभीर बीमारी में से एक ऑटिज्म की बात की जाए तो, ऑटिज्म स्प्रेक्ट्रम डिसऑर्डर एक न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम है। इसकी पहचान अक्सर 2 से 3 साल के बच्चे में नजर आता है यानि यही उम्र में यह मानसिक बीमारी पनपती है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को सामाजिक मेलजोल में कमी, बोलने, लिखने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जानिए क्या होती है ऑटिस्टिक बच्चे में गुस्से के कारण
सम्बंधित ख़बरें
यहां पर ऑटिस्टिक बच्चे में गुस्से के कई कारण होते है चलिए जानते है इसके बारे में…
- बच्चा जब अपनी बातों और इमोशन्स को दूसरों तक नहीं पहुंचा पाता, तो इससे उसे गुस्सा आ सकता है।
- ऑटिस्टिक बच्चे एक सेट रूटीन पर चलते हैं, तो उसमें किसी तरह का बदलाव उन्हें गुस्सा दिला सकता है।
- कई बार बच्चे ऑटिज्म के साथ-साथ ADHD का भी शिकार होते हैं। जिसमें बच्चे हाइपर एक्टिव रहते हैं, तो उनकी एक्टिविटीज़ में किसी तरह की रोक-टोक उनके गुस्से की वजह बन सकती है।
- जब बच्चे थकान या कमजोरी फील करते हैं, तो भी उन्हें गुस्सा आता है।
इन तरीकों से आप गुस्सैल बच्चों को करें हैंडल
यहां पर ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित बच्चे के गुस्सैल स्वभाव को काबू में लाने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार है…
1- बच्चें को काबू में लाने के लिए आप गुस्सा दिखा नहीं सकते है। इसके लिए आप बच्चों को समझाने और सिखाने के लिए हमेशा सरल और क्रिएटिव तरीकों का इस्तेमाल करें। इससे आप उन्हें बड़ी से बड़ी बात आसानी से समझा सकते हैं। ऑटिस्टिक बच्चों के केस में तो ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। कोई सा माइंड गेम खेंले।
2- यहां पर बच्चे के गुस्से को काबू में लाने के लिए आपका कारणों की पहचान कर लेनी चाहिए। किन चीज़ों से गुस्सा आता है, इसे पहचानने की कोशिश करें, तभी आप उन्हें शांत करने के उपाय भी तलाश कर पाएंगे। तेज आवाज, डांट, जोर-जबरदस्ती, रूटीन में बदलाव इन सभी पर नजर रखें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3- गुस्सा इंसानों पर निकालने से बचें। आप घर में सॉफ्ट पंचिंग बैग या कोई खिलौना रख सकते हैं। गुस्सा निकालने के लिए इन चीज़ों का कैसे इस्तेमाल करना है, वो भी उसे बताएं।
4-ऑटिस्टिक बच्चों का गुस्सा शांत करने के लिए आपने जो भी तरीका अपनाया है अगर बच्चा उसे फॉलो कर रहा है, तो उसकी इस अचीवमेंट पर उसे शाबाशी जरूर दें।
Keep these things in mind to control the angry behavior of an autistic child
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMयह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
Jul 26, 2026 | 12:47 PMडिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMNepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Jul 26, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














