-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Javitri Vs Jaifal Benefits Side Effects Mace Vs Nutmeg Health Comparison
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
- Written By: रीता राय सागर
Mace Or Nutmeg: जावित्री और जायफल एक मसाला है, जिसे आम तौर पर रसोई में कुछ खास डिशेज में इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आपको पता है इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जा सकता है।

जावित्री या जायफल (फोटो.सोशल मीडिया)
Benefit Of Mace and Nutmeg: जायफल या नटमेग एक मसाला है जो ‘माइरिस्टिका फ्रैग्रेंस’ नाम के पेड़ से मिलता है। इसके बीजों को पीसकर मसाला बनाया जाता है, जिसे हम जायफल कहते हैं और इन बीजों के ऊपर के लाल रंग के छाल को जावित्री कहते हैं।
जायफल और जावित्री एक ही पेड़ से मिलते हैं और इनका स्वाद भी एक जैसा होता है। जायफल साबुत बीज के रूप में मिलता है, जिसे ग्रेट करके कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। जबकि जावित्री को हमेशा सुखाकर लाल पाउडर के रूप में पीसा जाता है। इनमें एक जैसे कंपाउंड होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। जावित्री ज़्यादा मीठी और हल्की होती है।
सम्बंधित ख़बरें
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
जावित्री या जायफल (फोटो.सोशल मीडिया)
जावित्री के फायदे
- जावित्री आपके पाचन तंत्र को मज़बूत करती है और पेट दर्द या अपच से राहत देती है।
- यह उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें हार्मोनल असंतुलन या अनियमित पीरियड्स की समस्या है।
- जावित्री के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और आपको कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं।
- अगर आपके शरीर में लगातार इंफ्लेमेशन की प्रॉब्लम रहती है, तो जावित्री एक आयुर्वेदिक मेडिसिन की तरह काम करेगी। इससे दर्द से राहत मिलेगी।
- जावित्री का सेवन करने से आप हल्का महसूस करते हैं। इससे तनाव कम होता है, जिसकी वजह से नींद अच्छी आती है।
क्या जावित्री (mace) की तासीर गर्म होती है या ठंडी?
आयुर्वेद के अनुसार, जावित्री की तासीर गर्म होती है। इसलिए, यह कफ या वात दोष की समस्या वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह जी मिचलाने, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, गैस और पेट फूलने में भी लाभप्रद है।
क्या जावित्री के कोई साइड इफेक्ट्स हैं?
एक्सपर्ट बताते हैं, किसी भी दूसरी आयुर्वेदिक दवा की तरह, जावित्री का ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है, जैसे शरीर की गर्मी बढ़ना, पेट में जलन, गर्भवती महिलाओं को चक्कर आना और लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है। कृपया इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से पहले किसी मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लें और हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
जावित्री (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या जावित्री से वजन कम होता है?
यह मेटाबॉलिज़्म को ठीक रखती है। जावित्री पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है, शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे गैस, ब्लोटिंग या पेट की अन्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
जायफल से होने वाले फायदे
-
पाचन स्वास्थ्य
जायफल पाचन को बेहतर बनाने और पेट फूलने व गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।
-
सूजन कम करने वाले गुण
जायफल में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, इससे गठिया जैसी बीमारियों में राहत मिल सकती है।
-
एंटीऑक्सीडेंट
जायफल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
-
नींद में मददगार
जायफल का असर शांत करने वाला होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें अनिद्रा यानी इनसोमनिया की समस्या है।
-
दर्द से राहत
दर्द कम करने वाले गुणों के कारण इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से बनाई जाने वाली दवाइयों में भी किया जाता है। इससे दर्द से राहत में मदद मिलती है।
-
मूड बेहतर बनाना
जायफल मूड को अच्छा बना सकता है और एंग्जायटी, चिंता व डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
-
ओरल हेल्थ
इसके एंटीबैक्टीरियल गुण सांस की बदबू को दूर करने और मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।
जायफल (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या जायफल की तासीर गर्म होती है?
आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में जायफल की तासीर आमतौर पर गर्म मानी जाती है। उत्तेजक गुणों के कारण इसे अक्सर गर्म मसाले की श्रेणी में रखा जाता है। डॉक्टर का कहना है, इसका मतलब यह है कि यह पाचन और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, खासकर सर्दियों के मौसम में। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए, क्योंकि बहुत ज़्यादा सेवन से नुकसानदायक हो सकते हैं।
जायफल के साइड इफेक्ट
जायफल का मसाले के तौर पर इस्तेमाल सुरक्षित है, लेकिन इसके अधिक सेवन से जी मिचलाना, चक्कर आना, मतिभ्रम यानी hallucinations और मिरिस्टिसिन (myristicin) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह कुछ दवाओं के साथ भी रिएक्ट करता है।
क्या जायफल वजन कम करता है?
- जायफल सीधे तौर पर वजन कम नहीं करता है, लेकिन यह कई तरीकों से वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
- यह मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। जायफल पाचन स्वास्थ्य में मदद करता है, जिससे पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और शरीर को आराम महसूस होता है।
- जायफल शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इससे अंदरूनी सेहत बेहतर होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढे़ं- Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
दिन में कितना जायफल खाना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी के मौसम में रोज़ाना 100-250 मिलीग्राम जायफल का सेवन करना चाहिए। अगर आप तनाव में हैं, तो हल्के गर्म दूध में एक चुटकी जायफल मिलाकर सोने से पहले पिएं। इससे आपका तनाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी।
आयुर्वेद के अनुसार, जिन्हें नींद न आने की समस्या या कमजोरी है, वे इसे दूध के साथ ले सकते हैं। पाचन संबंधी समस्या के लिए जावित्री का सेवन शहद के साथ करना चाहिए। आप इसे मसाले के तौर पर खाने में मिला सकते हैं या तो आयुर्वेदिक काढ़े में डालकर या पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Javitri vs jaifal benefits side effects mace vs nutmeg health comparison
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
Aug 10, 2026 | 08:31 AMश्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
Aug 10, 2026 | 08:27 AMWeather Alert: हिमाचल से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे का मौसम का मिजाज
Aug 10, 2026 | 08:12 AMमुरैना में खुली स्कूलों की पोल: 65 हजार वेतन वाला हेडमास्टर स्कूल से नदारद, 4500 रुपए में रखी मैडम पढ़ाती मिली
Aug 10, 2026 | 08:05 AMवो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
Aug 10, 2026 | 07:48 AMपरिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














