क्या आपको भी हाथों में है कंपन की शिकायत, आज से ही डाइट में शामिल करें इन 3 विटामिन्स से भरपूर चीजें
hand tremors Problems: हाथों में कंपन की वजह आमतौर पर शरीर में जरूरी विटामिन की कमी से भी होती है जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है। आप इन विटामिन्स की पूर्ति जरुरी चीजों के सेवन से कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
हाथों के कंपन को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें (सौ. सोशल मीडिया)
Hand Tremors: सेहत में कई तरह के बदलाव देखने के लिए मिलते है तो वहीं विटामिन्स की कमी होने से शरीर में कई तरह की बीमारियां बढ़ने लगती है। कई बार लोगों को हाथों में कंपन और झुनझुनी की शिकायत रहती है । इसकी वजह से किसी चीज को पकड़ने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वैसे तो हाथों में कंपन की कई वजह होती है जिसमें न्यूरोलॉजिकल बीमारी या दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से भी तकलीफ नजर आती है।
हाथों में कंपन की वजह आमतौर पर शरीर में जरूरी विटामिन की कमी से भी होती है जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है। आवश्यकता है कि, आप इन विटामिन्स की पूर्ति जरुरी चीजों के सेवन से कर सकते है। चलिए जानते हैं किन विटामिन की वजह से होती है हाथों में कंपन की समस्या।
सम्बंधित ख़बरें
पानी पीने के बाद भी सूख रहा है बार-बार गला? शरीर में छिपी इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
लू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
कूलर के गंदे पानी और बदबू से हैं परेशान? बस एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा दूर कर देगा आपकी टेंशन
गर्मियों में बार-बार चढ़ जाता है आपका पारा? इन 5 सरल तरीकों से रखें दिमाग को बर्फ जैसा ठंडा
इन विटामिन्स की कमी से होती है समस्या
आपको बताते चलें कि, जब आपके शरीर में विटामिन B12, B6 और B1 (थायमिन) जैसे तत्वों की कमी होती है तो इसकी वजह से नर्वस सिस्टम भी गड़बड़ हो जाता है। अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए तो हाथों में कंपन यानी हैंड ट्रेमर्स की समस्या शुरू हो सकती है। अगर आपके शरीर में विटामिन B12 है तो यह विटामिन नर्व को स्वस्थ रखने का काम करता है। अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी होती है तो, नसों में नुकसान, झनझनाहट, सुन्नपन, बैलेंस बिगड़ना और हाथ कांपना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. खासतौर पर शाकाहारी लोग, पाचन समस्या वाले या कुछ खास दवाइयां लेने वाले लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं।
अगर आप शरीर में विटामिन B12 की कमी पूरी करना चाहते है तो, मांस, अंडे, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते है। इसके साथ ही फोर्टिफाइड फूड्स या सप्लीमेंट्स का सेवन शाकाहारी लोग कर सकते है।
विटामिन B6 की कमी भी होता है कारण
बताया जाता है कि, शरीर में विटामिन B6 की कमी से भी हाथों में कंपन की शिकायत होती है। इस कमी से बल्कि चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन और कन्फ्यूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती है तो नसों को नुकसान पहुंचता है। इस विटामिन की पूर्ति करने के लिए आप केले, चिकन, मछली, आलू और फोर्टिफाइड सीरियल्स का सेवन कर सकते है।
ये भी पढ़ें- कैंसर को बढ़ाने का काम करती है किचन की ये चीजें, खतरे से बचने के लिए आज ही फेंक दे
विटामिन B1 (थायमिन) की कमी
विटामिन B1 (थायमिन) की कमी से भी हाथों में कंपन की शिकायत होती है। इस विटामिन को करने से वर्निके एन्सेफालोपैथी नामक बीमारी तक पहुंचा सकती है, जिसमें भ्रम, तालमेल की समस्या और हाथ कांपने जैसे लक्षण सामने आते हैं। अगर आप इस तरह की समस्या से जूझ रहे है तो अपनी डाइट में साबुत अनाज, दालें, पोर्क और नट्स का सेवन कर सकते है जो इस विटामिन B1 की पूर्ति करते है।
अगर आपको हाथों में कंपन की शिकायत लगातार बनी रहती है तो इसके लिए आप ब्लड टेस्ट करवाकर सही वजह जान सकते है। इसके साथ ही डाइट में भी बदलाव कर सकते है। सप्लीमेंट्स से सुधार करना बेहद जरूरी है।
