सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें 5 तरह के हरे साग, दूर भागेगी मौसमी बीमारियां और ठंड
सर्दियों के मौसम में आप हरी सब्जियों में से एक हरी सब्जियों का सेवन करते हैं तो शरीर को कई प्रकार की मजबूती मिलती है। सर्दियों के मौसम में हरे साग खाने से शरीर को न्यूट्रिशंस मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में खाएं ये साग (सौ. डिजाइन फोटो)
Winter Diet Plan: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में तापमान गिरने से वातावरण काफी ठंडा होने लगता है। इस मौसम में अक्सर बदलाव होने के साथ डाइट में भी परिवर्तन होता है। इस ठंड भरे मौसम में हमें कई चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो शरीर को गर्म करें और भरपूर पोषण दें। इस मौसम में रोगों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी पावर का मजबूत होना जरूरी होता है इसमें आज हम आपको कुछ साग के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कई सारे फायदे देते है।
सर्दी के मौसम में इन हरे साग का करें सेवन
यहां पर सर्दियों के मौसम में आप हरी सब्जियों में से एक हरी सब्जियों का सेवन करते हैं तो शरीर को कई प्रकार की मजबूती मिलती है। इसके लिए आप इन खास प्रकार के साग को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, जरूरी फायदेमंद होता है…
1- सरसों का साग
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips: रोज की डाइट में शामिल करें यह एक चीज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत!
Protein Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये एक चीज, सिर्फ 10 मिनट में बनकर होगा तैयार
Health Benefits: सेहत के दुश्मन या दोस्त? चावल और गेहूं में से कौन है आपके लिए सही विकल्प
सर्दियों में उबले शकरकंद से बनाएं गर्मागर्म नरम और मीठी पूड़ी, घर के बच्चे और बड़े खाएंगे खूब चाव से
सर्दी के मौसम में आप सरसो का साग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं यह शरीर को गर्माहट देता है। इसके अलावा इस सरसों के साग और मक्के की रोटी का स्वाद चखने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते है।
2-चौलाई का साग
सर्दी का मौसम ठंडा वातावरण का अहसास दिलाता है इसके लिए आप चौलाई की साग को अपनी डाइट में शामिल कर सकती है। इस चौलाई के साग में हरी मिर्च, प्याज और लहसुन के साथ बनाया जाता है, इसलिए रोटी और चावल दोनों ही चीजों से खाने में ये स्वादिष्ट लगता है। इस साग को खाने से आयरन, विटामिन सी और कई तरह के पोषक तत्व मिलते है।
3- मेथी का साग
सर्दियों के मौसम की शुरुआत होने लगी है इस मौसम में हरे साग की भरमार होती है इसमें मेथी का साग सबकी पसंद होता है। गुजरात के अलावा भारत के हर सिक्के में मेथी के पराठे कम मिर्च मसाले के साथ खाना पसंद करते है। इस साग में कई तरह के पोषक तत्व होते है जो शरीर को गर्म रखती है।
हरे पत्तेदार सब्जियां (सौ.डिजाइन फोटो)
4- शलजम का साग
सर्दी के मौसम में आप शलजम के साग का सेवन कर सकते हैं इसमें ही शलजम न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस होता है। इस साग का सेवन करने से कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मिलते है। शलजम के शौकीन इसे किसी भी तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
5- बथुआ का साग
सर्दी के मौसम में आप सभी प्रकार के साग में से एक बथुआ का सेवन कर सकते है। इसे आप पराठे के रूप में तो आप दाल में डालकर भी बना सकते है। इसे बथुआ के साग को खाने से शरीर में गर्माहट का अहसास होता है जो काफी फायदेमंद है।
