- Hindi News »
- Health »
- If You Have Tingling Teeth Try These Home Remedies
अगर आपके दांत हो गए हैं सेंसिटिव, ठंडा-गर्म खाने पर होती है दांतों में झनझनाहट, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
कई लोगों को कुछ ठंडा या गर्म चीजों को खाने के बाद दांतों में झनझनाहट होने लगती है, यानी दांत सेंसिटिव हो चुके हैं, तो ऐसे में आपको इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

इन तरीकों से दूर करें दांतों की झनझनाहट, (सौ.सोशल मीडिया)
Sensitive Teeth: अक्सर लोगों को कुछ ठंडा या गर्म चीजों को खाने के बाद दांतों में झनझनाहट होने लगती है, यानी दांत सेंसिटिव हो चुके हैं, जिसके कारण खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको अपने दांतों की विशेष ख्याल रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं, दांतों में सेंसिटिविटी से बचने के उपायों के बारे में।
इन तरीकों से दूर करें दांतों की झनझनाहट
शहद और गर्म पानी
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips: दांत दर्द ने छीन ली है रातों की नींद? आजमाएं ये 5 जादुई घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम
दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द से रहते हैं परेशान? घर बैठे पाएं तुरंत आराम
दांतों के बिना आपकी मुस्कान रहती है अधूरी, जानिए दांतों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
Ice Craving: क्या आप भी शक्कर की तरह खाते हैं बर्फ के टुकडे़, हो जाइए सावधान, कहीं हो न जाए इस गंभीर बीमारी के शिकार
दंत विशेषज्ञ के अनुसार,दांतों की झनझनाहट दूर करने के लिए आप शहद और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते है। शहद के एंटीबैक्टीरिल गुण घावों को भरने में मदद करते है। साथ ही, इससे सूजन और दर्द भी दूर होता है। एक गिलास में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच शहद डालकर मुंह को अच्छे से कुल्ला करें। इससे आपको आराम मिलेगा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
नमक और पानी
नमक और पानी का घोल दांतों की झनझनाहट को कम करने के लिए सबसे असरदार तरीका माना जाता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं, फिर इससे कुल्ला कर सकते हैं।
हल्दी और तेल
दांतों की झनझनाहट दूर करने के लिए आप हल्दी और तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक यौगिक होता है जो सूजनरोधी प्रभाव के लिए होता है। दांतों की झनझनाहट दूर करने के लिए हल्दी और तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच हल्दी में थोड़ा सा तेल और नमक मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर दांतों और मसूड़ों की मालिश करें।
नीम का दातुन
औषधीय गुणों से भरपूर नीम के दातुन का इस्तेमाल आज भी ग्रामीण लोग दांतों की सफ़ाई के लिए करते है। नीम का दातुन करने से ओरल हेल्थ अच्छी रहती है। अगर, आप दांतों की झनझनाहट से परेशान हैं तो प्लास्टिक के टूखब्रश की जगह नीम के दातुन का इस्तेमाल करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा।
लहसुन का इस्तेमाल करें
दांतों की झनझनाहट की समस्या को दूर करने के लिए आप लहसुन का भो इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। जो दांतों का दर्द कम करने में मददगार है। दांतों की झनझनाहट से राहत पाने के लिए आप लहसुन की कली को चबा सकते हैं।
If you have tingling teeth try these home remedies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब कार कंपनियां बनाएंगी हथियार? अमेरिका की नई रणनीति से दुनिया में हलचल
Apr 17, 2026 | 05:24 AMAaj Ka Rashifal 17 April: मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा, मकर वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Apr 17, 2026 | 04:00 AMChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Apr 17, 2026 | 03:07 AMVaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM














