-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know Some Interesting Facts Related To Teeth
दांतों के बिना आपकी मुस्कान रहती है अधूरी, जानिए दांतों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- Written By: दीपिका पाल
Healthy Teeth Tips in Hindi: दांतों के बिना जहां पर खाने की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी नहीं हो पाती है वैसे ही बिना सही दांत के चेहरे की मुस्कान भी अधूरी रह जाती है। दांतों की सेहत का ख्याल जरूरी है।

दांतों की देखभाल (सौ. डिजाइन फोटो)
Healthy Teeth Tips: हमारे शरीर के सभी अंग किसी ना किसी रूप में हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसमें ही शामिल दांत, हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो भोजन को चबाने, पचाने योग्य बनाने और बोलने में मदद करते है। दांतों के बिना जहां पर खाने की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी नहीं हो पाती है वैसे ही बिना सही दांत के चेहरे की मुस्कान भी अधूरी रह जाती है। दांत न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए, बल्कि हमारे आत्मविश्वास और चेहरे की संरचना के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
मसूड़े और दांतों की बीमारियां रक्त प्रवाह और हृदय रोगों से जुड़ी समस्याओं के लिए दांत जरूरी होते है। आप नहीं जानते होगें लेकिन दांतों से जुड़े कुछ अनसुलझे तथ्य है जो किसी ना किसी रूप में उपयोगी होते है।
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दांतों का महत्व
कहा जाता है कि, दांतों का निर्माण गर्भावस्था के शुरुआती दौर से ही शुरू हो जाता है, और उनका विकास जीवन भर चलता है। दांतों के निर्माण की प्रक्रिया में सबसे पहले भ्रूण अवस्था में दांतों की नींव पड़ती है, और जन्म के बाद लगभग 6-8 महीने में बच्चे के मुंह में पहला दूध का दांत आता है। एक व्यक्ति के वयस्क होने तक कुल 32 स्थायी दांत निकलते हैं, जिनमें 4 आगर, 8 इंसिसर, 4 कस्टल, और 12 मोलर (अक्ल दाढ़ भी शामिल) होते हैं। दांत की संरचना में सबसे बाहरी परत एनामेल होती है, जो शरीर की सबसे मजबूत सामग्री मानी जाती है, इसके नीचे डेंटिन और सबसे भीतरी भाग पल्प होता है, जिसमें रक्त वाहिकाएं और नसें मौजूद रहती हैं।
दांतों से जुड़ी समस्याएं
अगर दांतों का सही तरह से ख्याल रखा ना जाए तो, दांतों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इन समस्याओं में कैविटी, मसूड़ों की सूजन, पायरिया और दांतों का पीलापन हो जाती है। अगर आप नियमित रुप से दांतों की सफाई नहीं करते है तो दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। कई बार हम फास्ट फूड या ज्यादा मीठी चीजों का सेवन कर लेते है जो दांतों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। दांतों का रंग और उनकी स्थिति हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, पीले दांत कमजोर इनेमल का संकेत हो सकते हैं, जबकि दांतों का दर्द सिर या कान में भी महसूस हो सकता है, क्योंकि दांत सीधे नसों से जुड़े होते हैं। जीवनभर दांत एक ही आकार के रहते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ मसूड़े और हड्डियां सिकुड़ सकती हैं, जिससे दांत बड़े दिख सकते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो शरीर के विकास और उम्र के साथ होती है।
ये भी पढ़ें- नौ दिन तक सिर्फ फलाहार लेने से शरीर पर क्या होता है बदलाव, जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल
जानिए दांतों का कैसे रखें ख्याल
आयुर्वेद में कहा गया है कि, दांतों को अस्थि धातु का हिस्सा माना गया है और इसके स्वास्थ्य को वात, पित्त और कफ के संतुलन से जुड़ा होता है। पुराने समय में दांतों की देखभाल या सफाई के लिए नीम की दातुन और अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता था जो दांतों को केवल बाहरी ही नहीं अंदरूनी तौर पर भी मजबूती देता रहा है। इसके अलावा दांतों के लिए आप कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करना अच्छा होता है जो दांतों को सही रखने के साथ मसूड़े को भी मजबूत बनाता है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप दूध, दही, पनीर और धूप का सेवन कर सकते है जो जरूरी है।
आईएएनएस के मुताबिक
Know some interesting facts related to teeth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














