मच्छरों को भागने के लिए घर पर लगाएं ये 5 पौधे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

मच्छरों से हैं आप परेशान, तो ये पौधे लगा लें घर पर, नहीं आएंगे मच्छर-मक्खी

Get Rid Of Mosquitoes: बारिश के दिनों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। अगर आपके घर पर मक्खी और मच्छरों ने आतंक मचा रखा है, तो आप अपने घर में ये 7 पौधे लगाकर निजातपा सकते है।

सीमा कुमारी

Mosquito Repellent Indoor Plants: मच्छरों की समस्या यूं तो सालभर परेशान करती है पर बरसात में ये कई गुना बढ़ जाती है। जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। इनसे बचने के लिए लोग अपने घरों में तरह- तरह के मॉस्किटो किलर का भी इस्तेमाल करते है।

लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि,इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में, कुछ खास पौधे लगाकर आप प्राकृतिक तरीके से मच्छरों और मक्खियों से छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है इन पौधों के बारे में-

बारिश में मच्छरों से परेशान तो घर पर लगाएं ये 5 पौधे

  • लगाएं तुलसी का पौधा

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, तुलसी का पौधा भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है और इसका धार्मिक महत्व भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी मच्छरों और मक्खियों को दूर रखने में भी कारगर होता है। अगर आप मच्छरों और मक्खियों के आतंक से परेशान है तो घर पर तुलसी का पौधा लगाकर इसे निजात पा सकते है।

  • लगाएं गेंदे के फूल

आपको बता दें, मच्छरों और मक्खियों को भगाने के लिए तुलसी के अलावा गेंदे के पौधा भी लगा सकते है। पीले रंग के गेंदे के फूल न सिर्फ आपके बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि इसकी सुगंध से मच्छर व अन्य कीट भी घर से दूर रहते है। जहां भी गेंदे का फूल होता है वहां आपको एक भी मच्छर नहीं दिखाई देगा। ऐसे में आप घर पर गेंदे का पौधा लगाएं और घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ मच्छरों से भी मुक्ति पाएं।

  • लगाएं पुदीना का पौधा

पुदीने की ताज़ा खुशबू हम सभी को पसंद है, लेकिन मच्छर और मक्खियां इससे दूर भागते हैं।

  • लगाएं लेमन ग्रास का पौधा

अपनी भीनी-भीनी सी खुशबू के लिए मशहूर लेमन ग्रास का पौधा, मच्छरों को आपके घर से दूर रखने में मदद कर सकता हैं। कई नेचुरत मॉस्किटो रेपेलेंट प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता हैं।

दरअसल जहां लेमन ग्रास की मदद से आपका मूड रिफ्रेश होगा वहीं मच्छर दूर भागेंगे। मच्छरों को इसकी स्मेल बिल्कुल भी पसंद नहीं और वो इससे कोसों दूर भागते है।

  • लगाएं लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर के पौधे से आने वाली प्यारी सुगंध, जो एसेंशियल ऑयल्स में भी पाए जाते हैं, कीड़ों को भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं। लैवेंडर को पौधे को बालकनी में लगाने से न केवल कीड़े और मच्छरों से राहत मिलेगी बल्कि आपकी बालकनी में एक प्यारा सा कलर भी जुड़ जाएगा। यह पौधा गर्म इलाकों में अच्छे से पनपता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM