सर्दियों में नेचुरल दवा का काम करती है हींग, एसिडिटी, कफ जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत; जानें कैसे
How to Consume Hing: घर की रसोई में रखी हींग बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं जिसे हम कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट के दर्द से लेकर मांसपेशियों के अंकड़न तक को दूर करने में हींग मदद करती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
हींग के फायदे (सौ. फ्रीपिक)
Hing Benefits: भारत के हर घर की रसोई में एक मसाला बहुत ही कॉमन है जिसे सभी लोग इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में इसका सेवन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी वरदान से कम नहीं है। इस जादुई मसाले का नाम हींग है जो खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। लेकिन आज हम आपको किस तरह इस्तेमाल करना है इसक बारे में बताएंगे जिससे आपके पेट से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में हींग का इस्तेमाल अगर सही तरीके से कर लिया जाए तो आधे रोग ऐसे ही खत्म हो जाते हैं। हींग का स्वाद तीखा और सुगंध तेज होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो कई परेशानियों से राहत देने में मदद करते हैं। ये एक तरह से नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह शरीर में काम करता है।
पेठ में ऐंठन
अगर पेट में सर्दी की वजह से ऐंठन हो गई है या पेट जकड़ा हुआ महसूस होता है तो हींग और गर्म पानी का सेवन करें। इसके सेवन से पेट की जकड़न कम होती है और ये गैस और एसिडिटी शांत करने में मदद करता है। इससे ठंडी पड़ी पाचन अग्नि भी तेज हो जाती है और खाना अच्छे से पचता है।
सम्बंधित ख़बरें
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
बलगम की समस्या
सर्दियों में बलगम जमने की समस्या आम है। सर्द हवाओं की वजह से शरीर प्रभावित होता है और खांसी-बलगम शरीर को कमजोर बना देती है। ऐसे में एक चुटकी हींग को गर्म घी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे गले में जमा कफ ढीला होकर बाहर आना शुरू हो जाएगा। अगर इस पानी को सुबह खाली पेट लिया जाए तो और भी लाभ होगा। ये फेफड़ों की तेजी से सफाई करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें:- दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द से रहते हैं परेशान? घर बैठे पाएं तुरंत आराम
जोड़ों में दर्द
सर्दियों में जकड़न की वजह से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। इस स्थिति में तिल के तेल में हींग डालकर उसे गर्म कर प्रभावित जगह पर लगाना चाहिए। ये तेल दर्द, कसाव और मांसपेशी के दर्द से तुरंत राहत देता है।
भूख कम लगना
अगर भूख कम लगने लगी है और खाना खाने का मन नहीं करता है, तो इसके लिए हींग का सेवन काले नमक के साथ करना चाहिए। ये भूख बढ़ाने के टॉनिक के तौर पर काम करेगा। हींग और काले नमक का सेवन खाना खाने से आधे घंटे पहले करना चाहिए। इससे पेट सक्रिय होकर खाना बचाने में भी मदद करेगा।
पेट खराब रहना
सर्दियों में तला-भुना भोजन खाने का मन ज्यादा करता है और कई बार ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से पेट खराब हो जाता है। शरीर में भारीपन महसूस होता है। इसके लिए गुनगुने पानी में नींबू और हींग मिलाकर लेना चाहिए। ये शरीर के भारीपन को कम करेगा, टॉक्सिन को निकालने और एसिडिटी की समस्या भी कम होगी।
