पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्ख़े
अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान, अधिक दर्द महसूस होता है, तो ओवर-द-काउंटर मेडिसिन लेने के बजाय घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। किचन में मौजूद कई मसाले, पीरियड पेन से राहत देने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के घरेलू उपचार
महिलाओं के लिए मासिक धर्म प्राकृतिक रूप से होने वाली वह घटना है जो हर 22 से 28 दिन में रिपीट होती है। पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द की वजह से महिलाओं को उन दिनों काफी परेशानी होती है। ऐसे में अक्सर कई महिलाएं अपनी इस तकलीफ से निजात पाने के लिए पेन किलर आदि का इस्तेमाल करती है।
लेकिन कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाइयों का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में, जिसे अपनाकर आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकती हैं।
पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के घरेलू उपचार
-
करें अदरक का सेवन
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए भी अदरक आपके काफी काम आ सकती है। दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए आप एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें और इसे भोजन के बाद दिन में तीन बार पीने से आराम मिलेगा। आप चाहें तो इसमें थोड़ी शक्कर भी मिला सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
-
करें सफेद तिल का सेवन
आपको बता दें, पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए आप सेवन सफेद तिल का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें, सफेद तिल में कैल्शियम पाया जाता है जो कि ऐंठन को कम कर सकता हैं। अगर आपको हर बार पीरियड्स के दौरान दर्द होते हैं तो आप डाइट में सफेद तिल को शामिल कर सकते हैं।
-
करें तुलसी का सेवन
बता दें, औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी एक नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान इसका सेवन आपको राहत दिला सकता है। तुलसी में मौजूद कैफीक एसिड दर्द में आराम पहुंचाता है।
अगर आप पीरियड्स के दर्द से आराम पाना चाहते हैं, तो तुलसी के पत्ते की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा आधा कप पानी में तुलसी के 7-8 पत्ते उबालकर भी पी सकते हैं।
-
करें गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल
एक्सपर्ट्स की मानें तो, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात पाने में गर्म पानी की सिंकाई भी काफी मददगार साबित होगी। दर्द से राहत पाने के लिए गर्म पानी की थैली से पेट और कमर को सिंकाई करने से तुरंत आराम मिलेगा।
-
करें हल्दी दूध का सेवन
एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर हल्दी भी पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाने में बड़ा कारगर है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है, जिससे पेट दर्द में आराम मिलता है।
ऐसे में पीरियड्स आने से पहले रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कई अन्य बीमारियों से भी निजात मिलेगा।
सुबह-सुबह खाली पेट एक चम्मच घी पीने के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
-
करें अजवाइन का सेवन
अजवाइन में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। पीरियड के दर्द को कम करने में यह मदद कर सकती है। आप अजवाइन और गुड़ को पानी में उबालकर पिएं। इससे पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलेगी। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में एक चम्मच गुड़ के साथ उबालकर, इसे दिन में 1-2 बार पिएं।इससे पीरियड के दौरान फ्लो भी सही रहेगा।
