- Hindi News »
- Health »
- Habit Of Biting Hair And Nails Is Beneficial For Health
बाल और नाखून काटने की आदत सेहत के लिए होती है फायदेमंद, आयुर्वेद में जानिए इसके बारे में
Benefits of Healthy Habits: आयुर्वेद में अच्छी आदतों, बाल और नाखून काटने को सेहत के लिए फायदेमंद बताया है।दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतें शरीर और मन दोनों पर गहरा प्रभाव डालती हैं।
- Written By: दीपिका पाल

बाल और नाखून काटने की आदत (सौ. सोशल मीडिया)
Healthy Habits Tips: सेहत के लिए खानपान या व्यायाम ही जरूरी नहीं होता है। आवश्यक होती है समय-समय पर बाल और नाखून काटने की अच्छी आदत भी। कई लोग इन आदतों को साफ-सफाई के नजरिए से देखते होंगे लेकिन आपको जानकारी ना हो। आयुर्वेद में अच्छी आदतों, बाल और नाखून काटने को सेहत के लिए फायदेमंद बताया है।दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतें शरीर और मन दोनों पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इन्हीं में से एक आदत है, समय-समय पर बाल और नाखून काटना। चलिए जानते है…
स्वच्छता को माना ‘आचार’ का हिस्सा
जैसा कि, आयुर्वेद में स्वच्छता को सामान्य आचार यानि व्यवहार के रूप में रखा गया है। लंबे नाखून और बिना संवारे बालों में धूल, गंदगी और पसीना आसानी से जमा हो जाता है। इनकी वजह से बैक्टीरिया और फंगस पनपते है। सफाई नहीं होने से संक्रमण तो बढ़ता है स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो जाती है। अगर आप नाखूनों की सफाई नहीं करते है तो, नाखूनों के किनारों पर नजर नहीं आने वाले कीड़े पनपते है। नियमित रूप से बाल और नाखून काटने से इन जीवाणुओं का जमाव रुकता है और शरीर शुद्ध व स्वस्थ बना रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर
आयुर्वेद में इसके फायदे जानिए
आयुर्वेद में बाल और नाखून काटने की आदत किस तरह से फायदेमंद है इसके बारे में बताया गया है।
1-यहां पर आयुर्वेद में इन अच्छी आदतों से जुड़े फायदे की बात करें तो, नाखून छोटे और स्वच्छ रखने से संक्रमण की संभावना काफी कम हो जाती है। इसी प्रकार मूंछों की नियमित देखभाल न केवल चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि होंठ और नाक के आसपास स्वच्छता भी बनाए रखती है।
2- आयुर्वेद ने माना है कि, मन और शरीर का आपस में संतुलन होना जरूरी होता है। यह मेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वच्छ और संतुलित रूप-रंग व्यक्ति को आत्मविश्वास देता है और सामाजिक जीवन को भी सकारात्मक बनाता है। मूंछें भारतीय संस्कृति में शौर्य और सम्मान का प्रतीक रही हैं, लेकिन इनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। बिना संवारे बाल या नाखून जहां शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, वहीं यह सामाजिक दृष्टि से भी अस्वच्छता का संकेत माने जाते हैं।
ये ही पढ़ें- सेहत का भी खजाना है करी पत्ता
दीर्घायु होने का होता है आधार
यहां पर बताया गया कि, बाल और नाखून काटने से मतलब केवल सुंदर दिखने के अंतर्गत नहीं आता है। बताया जाता है कि, यह शरीर की स्वच्छता, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखने का एक अनिवार्य नियम है। आयुर्वेद में यह भी बताया है कि, जब व्यक्ति शरीर को साफ रखने का तरीका अपनाता है है तो उसकी आभा और एनर्जी दोनों बढ़ जाती है। इस तरह की आभा जीवनशक्ति (ओजस) को मजबूत करती है और दीर्घायु का आधार बनती है। इस तरह से सेहत के लिए आपको नाखून और बालों को काटने की आदत रखनी चाहिए। यह फायदा दिलाती है आपको नुकसान नहीं।
Habit of biting hair and nails is beneficial for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर छलका Ayushmann Khurrana का दर्द, बोले- अच्छी फिल्म हमेशा जीतती है
May 12, 2026 | 07:23 PMKuno National Park: कूनो में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 07:21 PMवायरल वीडियो विवाद पर मुस्लिम त्योहार कमेटी का विरोध, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
May 12, 2026 | 07:16 PMअक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
May 12, 2026 | 07:00 PMWheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
May 12, 2026 | 06:58 PMUPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी
May 12, 2026 | 06:49 PMCM मोहन यादव की अपील, ‘हर घर योग’ अभियान से जुड़ने की कही बात; 21 जून तक चलेगी MP में अवेयरनेस ड्राइव
May 12, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














