डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अमरूद के पत्ते वरदान मानिए, जानिए सेवन करने का सही तरीका
अगर आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद की पत्तियां काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
डायबिटीज मरीजों के लिए अमरूद की पत्तियां वरदान (सौ.सोशल मीडिया)
आज के समय में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बनती जा रही है। हर दूसरे व्यक्ति को डायबिटीज होने लगी है। शारीरिक गतिविधियों में कमी होना इसकी एक बड़ी वजह मानी जा सकती है।
जैसा कि आप जानते है कि डायबिटीज एक जेनेटिक और लाइफस्टाइल डिजीज है। जिसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान है।
अगर आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद की पत्तियां काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए जानते है डायबिटीज मरीजों के लिए अमरूद की पत्तियां कैसे फायदेमंद साबित हो सकती हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Pranayama Benefits: प्राणायाम के ये फायदे जानकर! आज से ही शुरू कर देंगे अभ्यास करना
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
डायबिटीज मरीजों के लिए अमरूद की पत्तियां वरदान से कम नहीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमरूद के साथ-साथ अमरूद की पत्तियां भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद की पत्तियां शरीर को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स सही मात्रा में और सही तरीके से अमरूद की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बड़ा कारगर
बता दें, अमरूद की पत्तियों में नेचुरल इंसुलिन होता है। यही वजह है कि अमरूद की पत्तियों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। अमरूद की पत्तियों में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी और विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती हैं। आप अमरूद की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं।
क्या है अमरूद की पत्तियों को खाने का तरीका
हेल्दी लाइफ़ के लिए योग ज़रूरी, जानिए कौन सा योगासन किस बीमारी के लिए है फायदेमंद
सुबह-सुबह खाली पेट 3 से 4 अमरूद की पत्तियों को चबाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो अमरूद की पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। अमरूद की पत्तियां डायबिटीज को मैनेज करने से लेकर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने तक, मददगार साबित हो सकती हैं।
कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करने के लिए, आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए या फिर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी अमरूद की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है।
