-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Green Vs Black Grapes Health Benefits Ayurveda Best Time To Eat
Green Vs Black Grapes: अंगूर खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! हरे या काले जानें कौन है आपकी सेहत के लिए बेहतर
- Written By: प्रीति शर्मा
Green vs Black Grapes Benefits: अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर फल माने जाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि हरे अंगूर ज्यादा फायदेमंद हैं या काले अंगूर।

हरे और काले अंगूर (सौ. एआई)
Health Benefits of Grapes: बदलते मौसम में प्रकृति ने हमें अंगूर जैसा अनमोल उपहार दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरा अंगूर सिर्फ प्यास बुझाता है जबकि काला अंगूर किसी औषधि से कम नहीं है।
फरवरी और मार्च का यह महीना अपनी गुनगुनी धूप और हल्की गर्मी के साथ आता है। इस मौसम में शरीर को शीतलता की तलाश होती है। बाजार में इन दिनों अंगूरों की बहार है। लेकिन अक्सर ग्राहक इस उलझन में रहते हैं कि हरा अंगूर खरीदें या काला। आइए जानते हैं आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान इस बारे में क्या कहता है।
हरा अंगूर
आयुर्वेद के अनुसार हरा अंगूर स्वाद में मधुर और तासीर में ठंडा होता है। यदि आप एसिडिटी, पेट में जलन या शरीर में पानी की कमी से परेशान हैं तो हरा अंगूर आपके लिए वरदान है। यह शरीर में जल-संतुलन बनाए रखता है और लू के खतरों से बचाता है। पाचन में हल्का होने के कारण यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
काला अंगूर
विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही काले अंगूर को हरे की तुलना में अधिक पौष्टिक मानते हैं। इसके गहरे रंग के पीछे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी व ई का हाथ है।
- काला अंगूर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और रक्त को साफ करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा में निखार लाते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।
- यदि आपको मानसिक या शारीरिक थकान रहती है तो काला अंगूर कोशिकाओं की रक्षा कर ऊर्जा का तेजी से प्रसार करता है।
काले और हरे अंगूर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Health Tips: लौकी का जूस पीने से पहले इस 1 बात का रखें ध्यान, वरना पड़ सकता है सेहत पर भारी
क्या है सही समय
- अक्सर लोग फलों को किसी भी समय खा लेते हैं जो सेहत पर भारी पड़ सकता है।
- अंगूर में विटामिन-सी और प्राकृतिक एसिड होता है। खाली पेट खाने से यह पेट में जलन और एसिडिटी पैदा कर सकता है।
- अंगूर की तासीर शीतल होती है इसलिए रात में इसके सेवन से कफ, खांसी या गले में खराश की समस्या हो सकती है।
- अंगूर खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के लंच से पहले है।
यदि आप केवल ताजगी और ठंडक चाहते हैं तो हरा अंगूर चुनें। लेकिन यदि आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाना, खून की कमी दूर करना और चमकती त्वचा चाहते हैं तो काले अंगूर का पलड़ा भारी है। अंगूर को हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाएं ताकि कीटनाशकों का असर खत्म हो सके।
Green vs black grapes health benefits ayurveda best time to eat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














