‘ऐसे’ लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है मेथी का पानी, जानिए कौन हैं उनमें शामिल
आपको बता दें, मेथी का सेवन सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों के लिए मेथी का पानी पीना फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मेथी का पानी किसे नहीं पीना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Fenugreek Water Side Effects : मेथी भारतीय रसोई में पाया जाने वाला एक आम मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें, मेथी का इस्तेमाल सदियों से घरेलू नुस्खों और आयुर्वेद में किया जा रहा है। इसके पत्ते और बीज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
मेथी का इस्तेमाल लोग वजन कम करने,पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए खूब करते है। लेकिन आपको बता दें, मेथी का सेवन सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों के लिए मेथी का पानी पीना फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है।
मेथी का पानी किसे नहीं पीना चाहिए –
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
दुबले-पतले लोग
जो लोग ज्यादा दुबले-पतले और कमजोर होते हैं, उन्हें मेथी के बीजों का पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, मेथी की तासीर गर्म होती हैं,जो शरीर से एक्स्ट्रा फैट और पानी को कम कर सकता है। कमजोर शरीर वालों के लिए यह और ज्यादा कमजोरी और थकान का कारण बन सकता है।
प्रेग्नेंट महिलाएं
प्रेग्नेंट महिलाओं को भी मेथी का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। मेथी समय से पहले प्रसव या मिसकैरिज का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए और अपनी डाइट में किसी भी चीज को शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
पेट से जुड़ी समस्याएं
अगर आपको पेट से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे गैस, एसिडिटी, दस्त या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याएं हैं, तो मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि ये आपकी कंडिशन बिगड़ सकती है। इससे पेट में ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती है।
सांस से जुड़ी तकलीफ
कुछ लोगों को मेथी का पानी पीने के बाद सांस लेने में परेशानी होती है और उनके गले से घरघराहट की आवाज आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेथी के कुछ तत्वों से इन लोगों को एलर्जी हो सकती है।
खासतौर से, यह एलर्जी उन अंगों पर असर डालती जो सांस लेने में बड़ा रोल प्ले करते हैं। जब ये अंग एलर्जी की चपेट में आ जाते हैं, तो सांस लेने की नली संकरी हो सकती है और इसी वजह से घरघराहट की आवाज आती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
हार्मोनल असंतुलन वाले लोग
अगर आपको हार्मोनल असंतुलन की समस्या है या आप हार्मोनल दवाएं ले रहे हैं, तो मेथी का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। यह महिलाओं में पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकता है।
