-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Fatty Liver Solution Prevention From Fatty Liver Black Coffee Is Good For Fatty Liver
Fatty Liver Solution: फैटी लिवर से बचना है तो छोड़ दें ये 3 आदतें, ब्लैक कॉफी कर सकता है कमाल
- Written By: रीता राय सागर
Fatty Liver: जंक फूड और बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में तेजी से फैटी लिवर की समस्या बढ़ रही है। इस बीमारी के लक्षण धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा हो जाता है।

फैटी लिवर (फोटो.सोशल मीडिया)
Healthy Liver Tips: हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की तरह फैटी लिवर की समस्या भी इन दिनों बढ़ती जा रही है। लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट होना सामान्य बात है, लेकिन अगर आपके लिवर के वजन में फैट का हिस्सा 10 फीसदी से अधिक है, तो आपको फैटी लिवर है और इससे और भी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।
लिवर में फैट की अधिक मात्रा से सूजन बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा लाइफस्टाइल, खराब खान-पान, ज्यादा शराब पीना, मोटापा, डायबिटीज आदि फैटी लिवर के मुख्य कारण हैं।
फैटी लिवर दो प्रकार के हो सकते हैं
- एल्कोहॉलिक फैटी लिवर, जो शराब पीने से होता है।
- नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर, जो शराब न पीने पर भी हो सकता है।
लिवर की हेल्थ के लिए हमारी डाइट और लाइफस्टाइल बहुत अहमियत रखता है। फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में फैट जमा हो जाता है, जो उसकी कैपेसिटी से 5 प्रतिशत अधिक होता है। समय के साथ, यह न्यूट्रिएंट प्रोसेसिंग, टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने और ब्लड शुगर रेगुलेशन जैसे मेटाबोलिक कामों में रुकावट डालता है। अपनी डाइट से अनहेल्दी फूड को हटाकर और पौष्टिक डाइट खाकर फैटी लिवर को कंट्रोल किया जा सकता है।
लिवर हेल्थ को नुकसान पहुंचाने वाले फूड
कुछ खाने की चीजों से फैटी लिवर का खतरा बढ़ सकता है। बहुत ज्यादा मिठाई और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है और लिवर सेल्स में फैट जमा हो सकता है। इससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा काफी बढ़ जाता है।
भारतीय खाने में नारियल तेल, पाम ऑयल, मक्खन और घी का बहुत अधिक इस्तेमाल भी फैटी लिवर का कारण है। इनमें मौजूद सैचुरेटेड फैट लिवर में फैट जमा कर सकता है और लिवर की फंक्शनिंग को खराब कर सकता है। डॉ. फिलिप्स का सुझाव है कि इन्हें कम मात्रा में खाना लिवर की सेहत के लिए अच्छा है।
सम्बंधित ख़बरें
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Moong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
शराब लिवर डैमेज के सबसे बड़े कारणों में से एक है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम मात्रा में शराब पीने से भी लिवर की सेहत को नुकसान हो सकता है। लिवर की सेहत को बचाने और फैटी लिवर के खतरे को कम करने के लिए शराब से पूरी तरह बचना सबसे अच्छा है।
फैटी लिवर के लिए ब्लैक कॉफी (Black Coffee For Fatty Liver)
ब्लैक कॉफी लिवर की सेहत के लिए अच्छी होती है। यह लिवर के काम को बेहतर बनाती है, फैट के जमाव को रोकती है और सूजन को कम करती है। एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव कंपाउंड्स से भरपूर, ब्लैक कॉफी इंसुलिन सेंसिटिविटी और पूरे मेटाबॉलिक बैलेंस को बेहतर बनाती है। रोजाना एक कप ब्लैक कॉफी पीने से नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का खतरा कम हो सकता है।
फैटी लिवर का समाधान
एक स्वस्थ डाइट और नियमित व्यायाम के साथ-साथ स्ट्रेस मैनेजमेंट करके भी फैटी लिवर की समस्या को कम किया जा सकता है। तनाव कम करने और अपने मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए इन उपायों को अपनाया जा सकता है।
- माइंडफुलनेस और मेडिटेशन
- योगाभ्यास
- नियमित व्यायाम
- खुली हवा और प्रकृति के बीच समय बिताना
- अपने दोस्तों और करीबियों से मिलना-जुलना
- भरपूर और अच्छी नींद लेना
अगर तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाए और आपके लिए उसे संभालना मुश्किल हो, तो किसी प्रोफेशनल की मदद लेना उचित रहेगा।
Fatty liver solution prevention from fatty liver black coffee is good for fatty liver
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMPriyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Aug 06, 2026 | 12:53 PMबार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
Aug 06, 2026 | 12:52 PMBreaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
Aug 06, 2026 | 12:47 PMनागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 12:45 PMJPSC Scam: DSP के लिए 1.2 करोड़, BDO 90 लाख? झारखंड विधानसभा में गूंजा नौकरियों का रेट चार्ट, बढ़ा बवाल
Aug 06, 2026 | 12:44 PMबालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
Aug 06, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













