- Hindi News »
- Health »
- Why Is The Risk Of Heart Disease Increasing At A Young Age
क्यों छोटी उम्र में हो रहा है हार्ट डिजीज का खतरा, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: दीपिका पाल
Childhood Heart Attack: अगर किसी बच्चे में 7 साल की उम्र की उम्र में बीपी की समस्या बढ़ती है तो स्वास्थ्य के मामले में उसे 50 साल तक कई बीमारिया का खतरा और मौत सताती है।

बच्चों में हार्ट अटैक की बीमारी (सौ. सोशल मीडिया)
Childhood Hearth Problems: दुनियाभर में बड़ी बीमारियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है इसमें ही सबसे आम बीमारी हार्ट अटैक है। इस बीमारी के मामले आए दिन सामने आते है। पहले दिल की बीमारी का खतरा सिर्फ बुजुर्गों में था अब युवाओं और बच्चों में भी इसके चौंकाने वाले मामले मिलने लगे है। 7 साल के बच्चों में हार्ट अटैक आने के मामले पहले सामने आ चुके है जो बीमारी के प्रति अलर्ट रहने का इशारा करता है। ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या का असर मासूम बच्चों में दिखने लगा है। इसे लेकर एक स्टडी भी आई है चलिए जानते है इसके बारे में।
मरने की उम्र हो जाती है 50 साल
यहां पर अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) की रिपोर्ट में प्रकाशित स्टडी में बताया कि, अगर किसी बच्चे में 7 साल की उम्र की उम्र में बीपी की समस्या बढ़ती है तो स्वास्थ्य के मामले में उसे 50 साल तक कई बीमारिया का खतरा और मौत सताती है। स्टडी में यह भी बताया है कि, सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों समय को लंबे समय तक ट्रैक किया गया. इससे पहले की स्टडी में यह बताया गया था कि अगर किसी को 12 साल की उम्र में बीपी की समस्या होती है, उसके उम्र बढ़ने के साथ दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना
क्या खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत? इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत
Sugarcane Juice Benefits: खाली पेट गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए ठीक है या नहीं? ज़रूर पढ़ें
Kharbuja Seeds Benefits: खरबूजे के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देखिए
ये कारण हो सकते है जिम्मेदार
बच्चों में हार्ट अटैक की बीमारी का खतरा दरअसल बच्चों में कई आदतों से बढ़ सकता है। बचपन से ही अनहेल्दी लाइफस्टाइल (ज्यादा जंक फूड, मोबाइल-टीवी पर घंटों बैठना, कम शारीरिक गतिविधि) होने के कारण दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है। मोटापा और बीपी की समस्या बच्चों में जेनिटिक या कॉनजेनिटल हार्ट प्रॉब्लम्स की वजह से होती हैं। इस समस्या में कम उम्र में ही बच्चों को हाई बीपी की समस्या हो सकती है।
इन लक्षणों से पहचानें
छोटी उम्र में हाइपरटेंशन की बीमारी के इलाज के लिए सबसे पहले उसके लक्षणों की पहचान की जाने जरूरी है।
थोड़ी सी एक्टिविटी के बाद सांस फूलना
खेलने या दौड़ने पर जल्दी थक जाना
बार-बार सीने में दर्द या असुविधा
होंठ या त्वचा का नीला पड़ना (कम ऑक्सीजन सप्लाई का संकेत)
तेज धड़कनें
वजन सही से न बढ़ना या बार-बार कमजोरी लगना
ये भी पढ़ें-आखिर विजयादशी पर मां दुर्गा को क्यों दही-चूड़ा का लगता है भोग, जानिए क्या है रहस्य
कैसे करें बचाव
लक्षणों को पहचानने के बाद आप बचाव कर सकते है। बच्चों को हेल्दी डाइट दें और कोशिश करें कि उनकी डाइट से जंक फूड और ज्यादा चीनी कम हो।इसके अलावा अगर फैमिली हिस्ट्री है तो समय-समय पर डॉक्टर से हार्ट चेकअप कराना चाहिए।
Why is the risk of heart disease increasing at a young age
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














