हर रोज की चाय रखती है आपकी सेहत का खयाल, कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज के लिए सुरक्षा कवच
Healthy Tea: एक शोध के अनुसार, ग्रीन टी और ब्लैक टी के नियमित सेवन आपको कई लाभ मिल सकते हैं। 3 से 5 कप ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन करता है, तो उसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
- Written By: पूजा सिंह
(सौजन्य सोशल मीडिया)
Tea Takes Care Of Your Health: चाय, जो अब तक केवल थकान मिटाने और दिन की शुरुआत का ज़रिया मानी जाती रही है, अब सेहत के लिए एक अहम औषधीय पेय बनकर उभर रही है। एक हालिया रिसर्च में यह दावा किया गया है कि नियमित रूप से चाय पीने से न सिर्फ कैंसर बल्कि दिल की बीमारियों, डायबिटीज और यहां तक कि न्यूरोलॉजिकल रोगों से भी बचाव संभव है।
यह रिसर्च अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें ग्रीन टी और ब्लैक टी के नियमित सेवन के लाभों पर विशेष जोर दिया गया है। रिसर्च के मुताबिक, चाय की पत्तियों में मौजूद पॉलीफेनोल्स, विशेष रूप से ईजीसीजी (EGCG) नामक तत्व, शरीर में सूजन को कम करने, कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाने और हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करता है।
ग्रीन-ब्लैक टी कम कर सकती है गंभीर बीमारियों का खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना 3 से 5 कप ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन करता है, तो उसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। यह विशेष रूप से स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में प्रभावी पाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
India Mental Health Data: चेन्नई-बेंगलुरु में तेजी से बढ़ रहा है मानसिक तनाव, दक्षिण भारतीय ले रहे अधिक टेंशन
ग्रीन टी दिल की सहेत के लिए फायदेमंद
इसके साथ ही, चाय का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रीन टी न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक होती है, बल्कि यह हृदय की रक्त वाहिकाओं को साफ रखने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। दिल से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय हो सकती है।
ब्लड शुगर नियंत्रित में रखता है ग्रीन टी
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह खबर राहत देने वाली है। रिसर्च बताती है कि ग्रीन टी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, गठिया और पार्किंसन जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में भी चाय लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
इन बातों का रखें ख्याल
हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चाय का अत्यधिक सेवन—विशेष रूप से बहुत गर्म चाय पीना या खाली पेट चाय पीना—स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा चीनी मिलाकर चाय पीने से इसके लाभ कम हो सकते हैं और इससे मोटापा तथा अन्य समस्याएं हो सकती हैं। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि भले ही प्रारंभिक परिणाम उत्साहजनक हैं, लेकिन अभी इस विषय पर और व्यापक स्तर पर शोध की आवश्यकता है ताकि इन फायदों की पुष्टि की जा सके और चाय के सेवन के लिए एक वैज्ञानिक गाइडलाइन बनाई जा सके।
ये भी पढ़ें : फिजिकल आर्ट टर्म बनकर उभर रहा क्वाड्रोबिक्स फिटनेस ट्रेंड, सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच जमकर पॉपुलर
गंभीर बीमारियों से बचा सकता है चाय
इस तरह, चाय अब सिर्फ एक पेय नहीं रही, बल्कि सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन करने पर यह आपकी जीवनशैली को स्वस्थ बना सकती है। अगली बार जब आप चाय का कप हाथ में लें, तो समझ लीजिए कि वह न सिर्फ आपकी थकान मिटा रहा है, बल्कि आपको गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है।
