Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खाली पेट पपीता खाने वाले सावधान! फायदे के चक्कर में कहीं कर न बैठें ये बड़ी गलती।

Side Effects: खाली पेट पपीता खाने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए। हालांकि पपीता सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसके अधिक सेवन या गलत समय पर खाने से पेट की समस्या हो सकती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 21, 2026 | 09:48 PM

पपीता खाने के फायदे

Follow Us
Close
Follow Us:

Empty Stomach Papaya: पपीता को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से कब्ज से जूझ रहे लोगों के लिए यह वरदान साबित हो सकता है। पपीता में पोषक तत्वों का भंडार होता है, जिसकी वजह से इसका सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी बन जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप पेट साफ न होने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको पपीता जरूर खाना चाहिए। यह स्वादिष्ट फल आंतों में जमी गंदगी को साफ करने में असरदार साबित हो सकता है। खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है। इससे शरीर को क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

पाचन मजबूत करता है

  • पपीता में पपीन एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है।
  • कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है।
  • पेट फटने या भारीपन जैसी परेशानियों में राहत देता है।
  • विटामिन C के कारण एंटीऑक्सीडेंट लाभ भी मिलता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत करता है

  • खाली पेट पपीता खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • सीजनल बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और इंफेक्शन से बचाव होता है।
  • पेट साफ रहता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।

वजन घटाने में मदद करता है

  • पपीता कम कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर होता है।
  • नाश्ते में खाने पर पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।
  • वजन घटाने और मोटापे को कम करने में मदद करता है।

खाली पेट पपीता खाने के मुख्य नुकसान

खाली पेट पपीता खाना आमतौर पर पेट के लिए अच्छा होता है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में या कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों में इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ढलती उम्र के साथ ढीली पड़ती त्वचा में ऐसे लाएं कसाव, फाइन लाइन्स पर भी होगा कंट्रोल

ठेले जैसी पानी-पूरी का असली स्वाद अब मिलेगा घर पर, इस 1 ट्रिक से बिना मेहनत के पूरी बनेगी क्रिस्पी

पलकों को लंबा और मजबूत बनाएंगे ये दादी मां के नुस्खे, सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा असर!

Ramadan 2026: इफ्तार पार्टी में मेहमान चाटते रह जाएंगे उंगलियां! सिर्फ 15 मिनट में झटपट तैयार करें ये 5 रेसिपी

  • पाचन संबंधी समस्याएं

खाली पेट पपीता का अधिक सेवन दस्त और पेट में तेज ऐंठन का कारण बन सकता है।

  • पेट में जलन और एसिडिटी

पपीता में मौजूद पपैन एंजाइम कुछ लोगों में खाली पेट जलन या पेट फूलने की समस्या पैदा कर सकता है।

  •   गर्भावस्था में हानिकारक

गर्भवती महिलाओं को कच्चे या अधपके पपीते का सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा हो सकता है।

  • एलर्जी की संभावना

संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में पपीते के लेटेक्स से एलर्जी, रैशेज, या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

 

Empty stomach papaya benefits risks caution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2026 | 09:48 PM

Topics:  

  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.