सर्दियों में रोजाना पिएं हल्दी वाला दूध, दादी मां के इस ‘घरेलू नुस्खे’ में छिपे है कई सेहतमंद फायदे
Immunity Booster Turmeric Drink: अगर हम सर्दियों में हल्दी वाले दूध सेवन नियमित रूप से करते है तो इम्यूनिटी लेवल अच्छा होता है। इसके अलावा हल्दी को रोगनाशक के रूप में जाना जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में हल्दी वाले दूध के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Turmeric Milk: सर्दियों में तापमान के ठंडे या गर्म होने से शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी लेवल कम होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दस्तक देती है। इसमें ही सर्दी-जुकाम और खांसी आम समस्या है। इस समस्या के लिए किसी दवाई के खर्चे की आवश्यकता नहीं होती है। आप घर में मौजूद दादी-नानी के नुस्खों को अपना लीजिए बीमारी जल्द ही छूमंतर हो जाती है। दादी-नानी के घरेलू और असरदार नुस्खों में शामिल है- हल्दी वाला दूध। अगर हम सर्दियों में इसका सेवन नियमित रूप से करते है तो इम्यूनिटी लेवल अच्छा होता है। इसके अलावा हल्दी को रोगनाशक के रूप में जाना जाता है।
गोल्डन मिल्क है रामबाण दवा
सर्दी- जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हल्दी वाला दूध यानि गोल्डन मिल्क रामबाण दवा होती है। इस दूध को हल्दी, कभी-कभी काली मिर्च, अदरक या दालचीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। इस दूध में हल्दी मिलाने से इसका रंग पीला हो जाता है इसलिए इसे गोल्डन मिल्क कहते है। इसमें शामिल हल्दी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जैसे हल्दी में Curcumin नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देने का काम करता है। हर दूध पीने से हमारा शरीर सभी रोगों से लड़ने के लिए तैयार होता है।
इसके अलावा दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन शरीर को ऊर्जा और मजबूती देते हैं। इसके साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।हल्दी को दूध के साथ गर्म किया जाता है, तो दोनों के गुण और भी ज्यादा असरदार हो जाते हैं। साथ ही शरीर को फायदा पहुंचाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
जानिए घर पर कैसे बनाएं हल्दी वाला दूध
घर पर हल्दी वाला दूध बनाना बेहद आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म कर लें।
- अब इसमें हल्दी वाला दूध और कुटी हुई काली मिर्च डालें।
- इस पानी को 2 मिनट तक उबाल आने दें। इसके बाद गैस को बंद कर दें।
- इस दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। गर्म दूध में न डालें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में तेजी से घटेगा आपका वजन, बस अपनाएं ये आसान और खास देसी नुस्खे
मिलते है हल्दी वाला दूध पीने के फायदे
अगर आप हल्दी वाले दूध को नियमित रूप से पीते है तो इसके फायदे आपको मिलते है।
1- यह गोल्डन मिल्क खराश और खांसी जैसी समस्या में फायदेमंद रहता है।
2- इस दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो जोड़ों के दर्द और सूजन को राहत देता है।
3- इस दूध का सेवन करने से पेट की सूजन और गैस की समस्या में राहत मिलती है।
4-इस दूध का सेवन करने से त्वचा को फायदा मिलता है। आपकी त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
