एनीमिया से हैं परेशान खाएं ये एक फल, शरीर में बढ़ेगा खून
आपको बता दें, अनार एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत का खजाना भी है और शरीर में खून की कमी को दूर करने में बेहद कारगर होता है। आइए यहां जानते हैं अनार खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या हैं-
- Written By: सीमा कुमारी
अनार खाने से दूर होगी खून की कमी (सौ.सोशल मीडिया)
Pomegranate Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खाने का भी समय नहीं है। लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ गई है कि वे समय पर खाना-पीना नहीं कर पा रहे हैं, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग खून की कमी से जूझ रहे है। खासतौर से, महिलाओं में खून की कमी का खतरा ज्यादा होता है। आज हम एक ऐसे ही चमत्कारी फल के बारे में बात करेंगे जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए खास तौर पर जाना जाता है।
आपको बता दें, अनार एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत का खजाना भी है और शरीर में खून की कमी को दूर करने में बेहद कारगर होता है। आइए यहां जानते हैं अनार खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या हैं-
अनार खाने से दूर होगी खून की कमी
सम्बंधित ख़बरें
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
खून की कमी होगी दूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनार आयरन और विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए बहुत जरूरी है, जबकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसका नियमित सेवन एनीमिया को ठीक करने में बहुत कारगर होता है।
पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त
अनार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कब्ज से राहत दिलाने और आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
अनार खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण अनार इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसे रोजाना खाने से शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस
अनार में विटामिन सी और अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जैसे प्यूनिकैलागिन्स और एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में होते है। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जो बुढ़ापे और कई बीमारियों का कारण बन सकते है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता
अनार ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में भी मदद करता है। बेहतर ब्लड फ्लो होने से ऑक्सीजन और पोषक तत्व आपके शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचते हैं, जिसमें रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन करने वाले ऑर्गन भी शामिल है।
