सावधान! फ्रेंच फ्राइज खाने से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा, नई स्टडी में हुआ खुलासा
French fries Side effect: क्या आप भी फ्रेंच फ्राइज खाने के है तो हो जोर सावधान इसका सेवन आपके लिए डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता हैं। इसका खुलासा ताजा स्टडी में हुआ है।
- Written By: दीपिका पाल
फ्रेंच फ्राइज खाने से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा (सौ.सोशल मीडिया)
French fries Side effect: अक्सर लोग घर के खाने की जगह बाहर का खाना बड़े ही चांव से खाते है लेकिन यह कितना नुकसानदायक होता है इसकी जानकारी नहीं होती है। क्या आप भी फ्रेंच फ्राइज खाने के है तो हो जोर सावधान इसका सेवन आपके लिए डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता हैं। इसका खुलासा ताजा स्टडी में हुआ है।अगर आप आलू खाना पसंद करते हैं, तो उसे फ्रेंच फ्राइज के बजाय उबालकर या भूनकर खाएं।
जानिए क्या कहती हैं स्टडी
यहां पर ताजा स्टडी में फ्रेंच फ्राइज को लेकर जानकारी मिली है। रिसर्च में पता चला है कि सप्ताह में 3 बार फ्रेंच फ्राइज खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। बताया जा रहा है इस स्टडी में 2 लाख से अधिक वयस्कों की डाइट को कई दशकों तक ट्रैक किया गया। शोध से यह साफ हुआ कि भुने, उबले या मैश किए गए आलू डायबिटीज के जोखिम को नहीं बढ़ाते।
सम्बंधित ख़बरें
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Cleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
साबुत आलू खाना होता हैं सही
इस रिसर्च को दरअसल ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीजेएम) में प्रकाशित किया गया है और इसमें यह भी बताया गया कि यदि आलू की जगह साबुत अनाज का सेवन किया जाए, तो डायबिटीज का खतरा और कम हो सकता है। इसके अलावा हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर वाल्टर विलेट ने कहते हैं, “सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए यह संदेश सीधा और प्रभावशाली है। हमारे रोजमर्रा के खान-पान में छोटे बदलाव भी टाइप-2 डायबिटीज के खतरे पर बड़ा असर डाल सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “खासकर फ्रेंच फ्राइज के सेवन को सीमित कर और साबुत अनाज जैसे हेल्दी विकल्प अपनाकर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।”
रिसर्च में इन बातों की की जानकारी
बताया जा रहा हैं कि रिसर्च के दौरान 2 लाख से अधिक पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था। इनकी डाइट संबंधी आदतों का 30 साल तक अध्ययन किया गया। इनमें से 22,299 प्रतिभागियों को इस दौरान डायबिटीज हुई।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज पर करना हो कंट्रोल, तो अपनी डाइट में जरुर शामिल करें ये 5 सब्जियां
भुने आलू खाना होता हैं हेल्दी
यहां पर स्टडी में खुलासा हुआ है कि, अगर भुने, उबले या मैस्ड आलू की जगह साबुत अनाज खाया जाए, तो डायबिटीज का खतरा 4 फीसदी तक कम हो सकता है। वहीं पर साबुत अनाज का सेवन करने से खतरा 19 फीसदी तक घट जाता है। आप हेल्थ का ख्याल रखते हुए रिफाइंड ग्रेन्स को फ्रेंच फ्राइज की जगह लेना भी डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
–आईएएनएस के मुताबिक
