गर्मियों में विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, संतरे से भी ज्यादा है फायदेमंद
अक्सर लोग संतरे को विटामिन-C का सबसे अच्छा सोर्स मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल भी हैं, जो संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C पाया जाता है। आइए जानते है इस बारे में -
- Written By: सीमा कुमारी
हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Vitamin C Rich Fruits: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में सीजनल फ्रूट्स मिलना शुरू हो जाता है। इस मौसम में जितने भी फ्रूट्स मिल रहे हैं उसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होते है। जो आपको कई सारी बीमारियों, पेट की परेशानी, स्किन प्रॉब्लम, स्कैल्प में होने वाली खुजली जैसी समस्याओं से निजात दिला सकता है।
अक्सर लोग संतरे को विटामिन-C का सबसे अच्छा सोर्स मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल भी हैं, जो संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C दे सकते हैं? आइए जानते हैं उन 4 फलों के बारे में, जो विटामिन-C लेवल में संतरे को भी पीछे छोड़ देते हैं। आइए जानते है इस बारे में –
संतरे से भी ज्यादा विटामिन–C है इन फलों में
सम्बंधित ख़बरें
Diet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Skin Care Tips: कोहनी और घुटनों की जिद्दी कालापन से हैं परेशान? ये 6 घरेलू उपाय कर सकते हैं कमाल
Cockroach Control Tips: क्या आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कोसों दूर भागेंगे
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
आंवला-नींबू
आंवला-नींबू विटामिन C का सबसे शानदार सोर्स है। अगर एक आंवले की तुलना संतरे से करें, तो आंवले में 20 गुना ज्यादा विटामिन C ज्यादा होता है। जबकि संतरे में सिर्फ 50-60 मिलीग्राम ही होती है।
आपको बता दें, आंवला में न सिर्फ विटामिन सी होता है बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई सारे जरूरी पोषक तत्व होते है। जो ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह विटामिन-C का भी एक बेहतरीन सोर्स है। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में लगभग 60-70 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है, जो संतरे से थोड़ा ज्यादा है। स्ट्रॉबेरी में मैंगनीज, फोलेट और पोटैशियम भी होता है, जो शरीर को एनर्जी देने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। स्ट्रॉबेरी को ताजा फल, स्मूदी या डिजर्ट के रूप में खाया जा सकता है।
पपीता
संतरे से काफी ज्यादा विटामिन सी पपीता में होता है। पपीता में भरपूर विटामिन ए, फाइबर और एंजाइम होते हैं जोकि गर्मियों में आपको कई सारी फ्लू से बचाती है। गर्मियों में पाचन के लिहाज से यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। पपीता एक ऐसा फल है जिसे आप कच्चा या पका दोनों तरीके से खा सकते है।
कीवी
भले ही कीवी देखने में छोटा सा फल है लेकिन यह विटामिन C और पोषक तत्व से भरपूर फल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि संतरे की तुलना में कीवी में लगभग दोगुना विटामिन पाया जाता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
100 ग्राम कीवी लें उसमें आपको कम से 90-100 मिलीग्राम विटामिन-सी मिलेगा। कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। जो हेल्थ और स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते है। कीवी को आप सीधे तौर या फ्रूट सलाद के साथ आसानी से खाया जा सकता है।
