छोड़िए दूध वाली चाय का स्वाद, वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक चाय
Oolong tea for weight loss: ओलोंग चाय वजन घटाने, दिल की सेहत, मानसिक शांति और इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है। जानिए आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार ओलोंग चाय के फायदे।
- Written By: दीपिका पाल
ओलोंग टी (सौ. सोशल मीडिया)
Oolong Tea Uses: चाय के बिना किसी की दिन की शुरुआत नहीं हो पाती है इसके दीवाने आपको हर कहीं आसानी से मिल जाएंगी। सुबह की चाय पीने से दिनभर ताजगी का अहसास होता है तो वहीं पर चाय के कई प्रकार होते है जिसके बारे में शायद आप जानते होंगे। दूध वाली चाय का सेवन करने वाले दीवानों के लिए एक पते की बात लेकर आए है अगर आप सेहत से करते है प्यार आयुर्वेदिक चाय का सहारा ले सकते है। आयुर्वेदिक चाय में ओलोंग चाय के फायदे सबसे अलग है। यह शरीर को बैलेंस रखने के साथ ही कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाती है।
इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाते हैं। जब शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, तो जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। यही कारण है कि नियमित रूप से ओलोंग चाय पीने से वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
ओलोंग चाय का सेवन करने से मिलते है फायदे
आप आयुर्वेदिक चाय में से एक ओलोंग चाय का सेवन नियमित रूप से कर सकते है। इसके फायदों के बारे में हम बात कर रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
1- अगर आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे है तो वजन को कम करने के लिए ओलोंग चाय का सेवन कर सकते है। आयुर्वेद में पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए चाय का सेवन कर सकते है। अगर आप ओलोंग चाय का सेवन कर रहे है तो इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाते हैं। जब शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, तो जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। यही कारण है कि नियमित रूप से ओलोंग चाय पीने से वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
2-आयुर्वेदिक चाय में से एक आप ओलोंग चाय का सेवन कर सकते है। दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए यह चाय सबसे सही होती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि जब रक्त साफ और संतुलित रहता है, तो हृदय स्वस्थ रहता है। अगर हम ओलोंग चाय का सेवन करते है तो, यह शरीर के फैट और चिकनाई को कम करती है। विज्ञान के अनुसार, यह चाय खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इससे रक्त का बहाव ठीक रहता है और दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।
3- ओलोंग चाय का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। आयुर्वेद के अनुसार मन और शरीर को एक साथ जोड़ने के लिए ओलोंग चाय सबसे बेहतर चाय में से एक है। इस ओलोंग चाय में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व दिमाग को आराम देने का काम करते है। विज्ञान बताता है कि इसमें थोड़ी मात्रा में कैफीन होती है, जो थकान दूर करती है। यही संतुलन दिमाग को जागरूक और शांत रखता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपने खाए हैं ये फूल? मिठाई हो या फिर सब्जी में ऐसे इस्तेमाल होते है ये 5 फूल, जानें खासियत
4-कई बीमारियों से बचाने के लिए ओलोंग चाय फायदेमंद होती है। आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर के अंदर विषैले तत्व जमा हो जाते हैं, तो बीमारियां जन्म लेती हैं। ओलोंग चाय शरीर की सफाई की प्रक्रिया को तेज करने में सहायक हो सकती है। विज्ञान की नजर से देखें तो इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को बाहरी कीटाणुओं से लड़ने की ताकत देते हैं। आप दूध वाली चाय का सेवन करने की जगह इस ओलोंग चाय का सेवन कर सकते है।
