क्या खड़े होकर पानी पीने से खराब हो जाते है आपके घुटने, जानिए पूरी सच्चाई
Drinking Water Tips- अक्सर आपने सुना होगा कि, बैठकर ही पानी पीना चाहिए खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को नुकसान होता है। क्या सच में हो सकता है इसके लिए विज्ञान क्या कहता है।
- Written By: दीपिका पाल
पानी पीने की आदत (सौ. डिजाइन फोटो)
Health News: अच्छी सेहत के लिए व्यक्ति का संतुलित भोजन और व्यायाम जरूरी होता है। अगर इसमें गड़बड़ी हो जाए तो सेहत को बुरा नुकसान पहुंचता है। कभी गंभीर बीमारियों के पनपने का कारण हमारी रोजाना की गलत आदतें होती है जो प्रभाव डालती है। अक्सर आपने सुना होगा कि, बैठकर ही पानी पीना चाहिए खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को नुकसान होता है। क्या सच में हो सकता है इसके लिए विज्ञान क्या कहता है चलिए जानते है…
जानिए वैज्ञानिक कारण
खड़े होकर पानी पीने की आदत को विज्ञान नहीं स्वीकारता है। मानना है कि, घुटने खराब होने का कारण पानी पीने की आदत नहीं हो सकती। किसी तरह के वैज्ञानिक शोध में नहीं साबित हुआ है कि, खड़े होकर पानी पीने से घुटने कमजोर पड़ जाते है। घुटने खराब होने के कई कारण हो सकते है। इसमें शरीर में बढ़ता वजन, शरीर में विटामिन्स की कमी और हड्डियों की मजबूती से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
Brown vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी? कंफ्यूज हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट
Saree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर
बैठकर पानी पीना होता है सही
यहां पर खड़े होकर पानी पीने से किसी तरह के नुकसान नहीं होने की जानकारी मिलती है तो वहीं पर खड़े होकर पानी पीने से पानी जल्दी पेट में चला जाता है और पाचन तंत्र पर हल्का प्रभाव डालता है। इसके विपरित बैठकर पानी पीने से शरीर को आराम मिलता है और पानी धीरे-धीरे पेट के अंदर चला जाता है। इस पानी पीने की आदत से शरीर को फायदे मिलते है क्योंकि पाचन बेहतर होता है और पोषक तत्व शरीर को मिलते है।
ये भी पढ़ें– शरीर के काले हिस्सों को साफ करने के आसान उपाय
यह कारण भी होते है जिम्मेदार
घुटने के खराब होने के लिए पानी पीने की आदत जिम्मेदार नहीं होती है इसे खराब करने के लिए कई कारण है। अगर आप एक स्थान पर लगातार खड़े होकर काम कर रहे है या भारी वजन उठा रहे है तो यह घुटनों की समस्या को बढ़ा सकता है। अगर आप चाहें तो खड़े होकर भी पानी पी सकते हैं और बैठकर भी। यहां पर केवल आपको इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि, पानी साफ, पर्याप्त और सही समय पर पिया जाए। सेहत को इसका फायदा मिलना चाहिए नुकसान नहीं।
