सावन के महीने में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, नहीं तो हो जाएंगे आप फूड पॉइजनिंग
मौसमी बीमारियों की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे फूड पॉइजनिंग, डायरिया, और अपच जैसी परेशानियां सबसे ज्यादा परेशान करने का काम करती है। बारिश में बाहर के खाने को नजरअंदाज कर देना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल
फूड पॉइजनिंग (सौ. सोशल मीडिया)
मानसून का सीजन चल रहा है तो वहीं पर सावन के पवित्र महीने की शुरुआत भी हो गई है। सावन के महीने में खानपान पर अच्छी तरह से ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। मौसमी बीमारियों की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे फूड पॉइजनिंग, डायरिया, और अपच जैसी परेशानियां सबसे ज्यादा परेशान करने का काम करती है। बारिश में बाहर के खाने को नजरअंदाज कर देना चाहिए।
अगर हम पत्तेदार सब्जियों और दूषित पानी का सेवन करते है तो फूड पॉइजनिंग के मामलों को बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ चीजें खाने से परहेज करना बेहद ज़रूरी हो जाता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि, आपको खानपान में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किन चीजों से परहेज।
जानिए किन कैसे फैलता है फूड पॉइजनिंग
यहां पर बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग के मामले देखने के लिए मिलते है। यह ऐसी स्थिति होती है जिसमें हम वह खाना खा लेते है जो बैक्टीरिया, वायरस या टॉक्सिन से संक्रमित होता है। बारिश में वातावरण नम होने के कारण खाने-पीने की चीजों में ये जीवाणु आसानी से पनप जाते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त, कमजोरी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस बीमारी के लक्षण से निपटने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए जो जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
बारिश के मौसम में इन चीजों को खाने से करें परहेज
बारिश हो या सावन के महीने में अक्सर मौसम का बदला रूप नजर आता है इसके लिए आपको खाने से परहेज करना चाहिए…
कटे-फटे फल और सलाद
बारिश के मौसम में अगर आप फूड पॉइजनिंग के खतरे से बचना चाहते हैं तो खुले में कटे हुए फल या सलाद का सेवन करने से बचें इन चीजों पर बैक्टीरिया पनपते है जो पेट के लिए सही नहीं होता है।
दही और छाछ
गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए खाया जाना वाला ठंडा पेय दही और छाछ होता है। इसमें बारिश के मौसम में नमी होने की वजह से खाने पर बैक्टीरिया पनपते है। बासा दही हमारे पेट को खराब करने का काम करता है।
पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, मेथी, सरसों)
बारिश के मौसम में आपको पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए यह बारिश के मौसम के लिए सही नहीं होता है।पत्तेदार सब्जियां कीचड़ और गंदगी से संक्रमित हो सकती है जिनका सेवन पेट की हालत को बिगाड़ सकता है।
बासी खाना
बारिश के मौसम में आपको बासी खाना, खाने से परहेज करना चाहिए। बासी खाने में बैक्टीरिया पनपता है जो दोबारा गर्म करने पर भी पूरी तरह खत्म नहीं होते। इसके लिए आपको ताजा भोजन का ही सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सावन सोमवार व्रत खोलने में ना करें गलती, इन हेल्दी टिप्स के जरिए व्रत का पारण
पैक्ड जूस और फ्रूट ड्रिंक
अगर आप बाहर के पैक्ड जूस या फ्रूट ड्रिंक का सेवन करते हैं तो यह भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। अगर ये लंबे समय तक खुले हों या सही तापमान में न रखे जाएं, तो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।
