इन लोगों को नहीं खाना चाहिए ‘यह’ मीठा फल फायदे की जगह कर सकता है भारी नुकसान, डॉक्टर भी करते हैं मना
चीकू का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं। अगर आप चीकू का ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपको पेट दर्द, एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
चीकू के नुकसान(सौ.सोशल मीडिया)
Side Effects Of Sapota:फलों को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते है। मीठे, रसीले चीकू स्वाद के साथ सेहत के लिहाज से भी गुणकारी है।
लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। चीकू में एंटी-इफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं तो कब्ज, सूजन, जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा चीकू खाना कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को चीकू नहीं खाना चाहिए
चीकू खाने से होने वाले नुकसान
सम्बंधित ख़बरें
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे बचने के उपाय
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
एलर्जी
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपको एलर्जी रहती है तो चीकू का सेवन करने से बचें। कुछ लोगों को चीकू खाने से एलर्जी हो सकती है। क्योंकि इसमें टैनिन और लेटेक्स नाम के केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर में एलर्जी को ट्रिगर करते हैं। इसलिए चीकू खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
डायबिटीज
डायबिटीज के रोगियों को चीकू नहीं खाना चाहिए। चीकू बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसलिए डॉक्टर डायबिटीज में चीकू नहीं खाने की सलाह देते हैं। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में चीकू से एकदम परहेज करना चाहिए।
पाचन
चीकू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से पाचन पर दबाव पड़ सकता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
स्वाद में बदलाव
कच्चा चीकू फल खाने से मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है। क्योंकि इसमें लेटेक्स और टैनिन की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो मुंह के स्वाद को कड़वा बना सकते हैं।
लाइफस्टाइल से संबंधित ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें-
मुंह का अल्सर
अगर आप जरूरत से ज्यादा चीकू खाते हैं, तो इससे आपके मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है। मुंह का स्वाद चीकू में मौजूद लेटेक्स और टैनिन की अधिकता के कारण होता है। इसकी वजह से आपके मुंह में अल्सर हो सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में चीकू खाने से बचें। साथ ही अधपका या फिर कच्चा चीकू न खाएं। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।
