Diet: क्या होगा अगर एक महीने के लिए गेहूं की रोटी छोड़ दी जाए, देखें इस चौंकाने वाले बदलाव को
गेहूं शरीर में ग्लूकोज का एक महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में आहार से गेहूं को पूरी तरह से बाहर करने से ब्लड शुगर लेवल के स्तर को स्थिर किया जा सकता है,
- Written By: शिवानी मिश्रा
गेहूं शरीर में ग्लूकोज का एक महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में आहार से गेहूं को पूरी तरह से बाहर करने से ब्लड शुगर लेवल के स्तर को स्थिर किया जा सकता है,
नई दिल्ली: हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारी सेहत पर दिखता है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उचित पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि चावल, दाल और रोटी हमारे आहार के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और रोटी भारतीय थाली का एक हिस्सा है, जिसके बिना कई लोगों का भोजन लगभग अधूरा माना जाता है। प्रतिदिन गेहूं की रोटी खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, लेकिन यदि आप एक महीने तक गेहूं की रोटी नहीं खाते हैं तो क्या होगा? तो चलिए जानें इसका जवाब …
रोटी भारतीय थाली का एक हिस्सा है, जिसके बिना कई लोगों का भोजन लगभग अधूरा माना जाता है।
ब्लड शुगर लेवल का कंट्रोल होना
गेहूं शरीर में ग्लूकोज का एक महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में आहार से गेहूं को पूरी तरह से बाहर करने से ब्लड शुगर लेवल के स्तर को स्थिर किया जा सकता है, जो मधुमेह रोगियों (डायबिटीज) के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। दरअसल यह ग्लूटेन संवेदनशीलता और यहां तक कि मोटापे को रोकने में भी सहायता कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
नागपुर के विशेष स्कूल में बच्चों के साथ लापरवाही का आरोप, दिव्यांग छात्रों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं
नासिक में कुपोषण पर सख्ती, पोषण सुधार के लिए एक्शन प्लान; प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
आंखों की रोशनी से लेकर मजबूत इम्युनिटी तक, जानिए शरीर के लिए विटामिन A का पूरा रोल
ये भी पढ़े: IIT से की बीटेक, अब एलन मास्क की Space X के लिए बना रहा रॉकेट, जानें इस शख्स की पूरी कहानी
पाचन में सुधार
बता दें कि गेहूं में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे अधिक मात्रा में खाने से आंतों में रुकावट या पाचन धीमा हो सकता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग, पेट में दर्द, उल्टी और ऐंठन हो सकती है। ऐसे में गेहूं से परहेज करने से पाचन तंत्र पर बोझ कम हो सकता है।
ये वजन कम करने में सहायता करता है
कार्बोहाइड्रेट जैसे सफेद ब्रेड, पिज्जा, क्रैकर, बर्गर और पास्ता आपके वजन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। हालांकि जब हम इसे खाते है तो हमे और भूख लगती है। इन मामलों में, गेहूं-मुक्त आहार आपके कैलोरी सेवन को कम करता है और आपके वजन को नियंत्रित करने में सहायता करता है।
ये भी पढ़े: दिवाली से पहले धीमी हो रही शेयर बाजार की गति, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
सीलिएक रोग का खतरा होता है कम
गेहूं के सेवन से सीलिएक रोग का खतरा बढ़ जाता है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो आनुवंशिक रूप से पूर्वनिर्धारित व्यक्तियों में होती है जिसमें ग्लूटेन (गेहूं का एक प्रोटीन घटक) छोटी आंत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में गेहूं से परहेज करने से इस बीमारी के विकसित होने का खतरा कम हो जाता है।
(बता दें कि सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि आप एक महीने के लिए गेहूं से बने सभी उत्पाद खाना बंद कर देंगे तो इससे आपकी सेहत पर बड़ा असर पड़ेगा। दरअसल गेहूं की रोटी या अन्य गेहूं से बने उत्पाद न खाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव भी पर सकते हैं।)
