- Hindi News »
- Health »
- What To Eat To Strengthen Bones
हड्डियां क्यों हो जाती हैं कमज़ोर, ऐसे आएगी फ़िर से हड्डियों में फौलादी ताक़त
- Written By: सीमा कुमारी
सेहतमंद रहने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी हैं। लेकिन समय के साथ-साथ उम्र बढ़ने, कैल्शियम की कमी, विटामिन-D की कमी के कारण भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी हड्डियों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करे इन चीजों का सेवन
Tips For Healthy Bones: सेहतमंद रहने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी हैं। लेकिन समय के साथ-साथ उम्र बढ़ने, कैल्शियम की कमी, विटामिन-D की कमी, हार्मोनल बदलाव और बहुत बार शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
इसलिए बेहद जरूरी है कि आप अपनी हड्डियों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के कुछ टिप्स जिनकी मदद से हड्डियां मजबूत बनी रह सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Peanut Butter Benefit: क्या आप भी खाते हैं पीनट बटर? जानिए इसके फायदे और नुकसान
अपने डाइट में संतुलित आहार शामिल करें
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने डाइट में संतुलित आहार को शामिल करें। जैसे- हरी सब्जियां, बीज और साबुत अनाज जैसे विटामिन-K और मैग्नीशियम से भरपूर फूड आइटम्स का सेवन करें, क्योंकि ये पोषक तत्व हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें
हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा सही हो. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
बता दें कि, दूध, सोयाबीन, पनीर और कुछ फलों में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
प्रोटीन का भरपूर सेवन करें
आपको प्रोटीन के लिए अंडे, चिकन, मछली और दाल जैसे प्रोटीन युक्त फूड आइटम्स का सेवन करना चाहिए, क्योंकि प्रोटीन हड्डियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है।
धूम्रपान और अल्कोहल से बचें
अल्कोहल और स्मोकिंग भी हड्डियों को कमजोर बनाने का कारण बन सकते हैं। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो शराब स्मोकिंग जैसी चीजों से दूरी बनाने में ही अच्छा है।
वर्कआउट
एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि अपने रूटीन में एक्सरसाइजो को जरूर शामिल करें। ऐसे में सही वर्कआउट आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एरोबिक्स, वॉक और वेट लिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइजेस कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए इनकी देखभाल करना जरूरी होती हैं। आप रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। आपके शरीर में कैल्शियम और विटामिन D का लेवल अगर मेंटेन रहता है तो हड्डियां मजबूत रहती हैं। इनकी कमी हड्डियों को कमजोर कर देती हैं।
What to eat to strengthen bones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपनी राशि का हाल
Jun 11, 2026 | 12:04 AMSKNL बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, रायगढ़ में 60 करोड़ की संपत्ति जब्त; क्या है पूरा मामला?
Jun 10, 2026 | 11:28 PM‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
Jun 10, 2026 | 11:26 PMTMC- कांग्रेस विलय की अटकलों पर RJD का बड़ा बयान, कहा- ममता दीदी को कमजोर समझना भूल होगी..
Jun 10, 2026 | 11:22 PMअक्षय कुमार-सुनील शेट्टी का हाथ थामे नजर आईं Raveena Tandon, 90 के दशक की तिकड़ी ने फिर जगाईं पुरानी यादें
Jun 10, 2026 | 11:21 PMप्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे, सीएम योगी ने PM को लिखा पत्र; हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Jun 10, 2026 | 11:17 PMखलिस्तान नेशनल पार्टी के नाम से आया धमकी भरा ईमेल; नागपुर संघ मुख्यालय की सुरक्षा सख्त, बीडीडीएस ने की जांच
Jun 10, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














