रोजाना दही खाएं और पाएं जवां, ग्लोइंग त्वचा, बढ़ती उम्र को कहें अलविदा!
Curd Benefits: दही सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं है, बल्कि यह स्किन के लिए भी सुपरफूड है। रोजाना दही खाने से त्वचा अंदर से हेल्दी रहती है, झुर्रियां और डलनेस कम होती है ।
- Written By: सीमा कुमारी
दही (सौ. सोशल मीडिया)
Curd Benefits For Skin: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खानपान का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर दिखाई देता है। कम उम्र में ही स्किन डल और थकी हुई दिखने लगती है, झुर्रियां जल्दी आती हैं और प्राकृतिक ग्लो कम हो जाता है।
ऐसे में अगर आप महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल और असरदार उपाय तलाश रहे हैं, तो दही आपकी डेली डाइट का एक बेहतरीन हिस्सा बन सकता है।
पोषक तत्वों का पावर हाउस दही
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, दही सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला फूड नहीं है, बल्कि यह पोषण से भरपूर सुपरफूड है। यह शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है और त्वचा पर भी सकारात्मक असर डालता है। नियमित रूप से दही खाने से त्वचा साफ, मुलायम और जवां नजर आने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
दही खाने से स्किन पर दिखेगा कमाल
1. प्राकृतिक निखार दें
दही का नियमित सेवन शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ होती है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। जो लोग रोज दही खाते हैं उनकी स्किन ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और चमकदार नजर आती है।
2. डेड स्किन सेल्स हटाकर बढ़ाएं ग्लो
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा का नैचुरल एक्सफोलिएटर है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं के विकास में मदद करता है, जिससे चेहरा स्मूद, साफ और ग्लोइंग दिखने लगता है।
3. जवां लुक के लिए स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रखें
उम्र बढ़ने पर त्वचा की नमी कम हो जाती है। दही में मौजूद पोषक तत्व स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखते हैं, झुर्रियों, पिग्मेंटेशन और एजिंग के शुरुआती लक्षण धीरे-धीरे कम करते हैं।
4. मुंहासों और बैक्टीरिया से बचाव
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ रखते हैं। यह पिंपल्स और एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।
5. डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन में राहत
धूप, तनाव और हार्मोनल बदलाव से डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन की समस्या होती है। दही का सेवन और फेस पैक के रूप में उपयोग करने से टैनिंग कम होती है और स्किन टोन समान होता है।
6. सनबर्न और स्किन एलर्जी में आराम
गर्मियों में सनबर्न और जलन आम समस्या है। दही का ठंडा प्रभाव त्वचा को तुरंत राहत देता है। चेहरे पर दही का पेस्ट लगाने से जलन, सूजन और एलर्जी जैसी परेशानियां कम होती हैं।
यह भी पढ़ें- इंडक्शन पर गलती भी न पकाएं ये चीजें, वरना आ सकती हैं बड़ी मुश्किलें
7. बेहतर पाचन से हेल्दी स्किन
त्वचा की खूबसूरती का संबंध पाचन से है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखते हैं और शरीर से गंदगी निकालने में मदद करते हैं। सही पाचन होने पर एक्ने, पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है।
