-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- What Could Be The Side Effects Of Eating Honey Daily
शहद खाना कब बन सकता है सेहत के लिए खतरनाक, ज़रूर पढ़ें और बरतें अभी से ही एहतियात
- Written By: सीमा कुमारी
आमतौर पर शहद को प्राकृतिक मिठास और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना शहद खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

जरूरत से ज्यादा शहद खाने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips : औषधीय गुणों से भरपूर शहद का सेवन सिर्फ सौंदर्य को बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। अगर आप रोज़ाना सिर्फ एक चम्मच शहद का सेवन करते हैं तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन रोजाना अधिक मात्रा में शहद खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। आमतौर पर शहद को प्राकृतिक मिठास और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना शहद खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
रोजाना शहद खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं जानिए :
पेट से जुड़ी समस्याएं
सम्बंधित ख़बरें
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना ज्यादा शहद खानेृ से पेट दर्द, ऐंठन, गैस और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक फ्रुक्टोज शरीर में ठीक से पच नहीं पाता, जिससे पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
दांतों की समस्या
शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, लेकिन अगर इसे खाने के बाद मुंह साफ न किया जाए तो यह कैविटी और दांतों की सड़न का कारण बन सकता है। खासकर बच्चों को शहद खिलाने के बाद उनके दांतों की सफाई जरूर करें।
बढ़ सकता है मोटापा
अगर आप वजन कम करने के लिए शहद का सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि शहद में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
ब्लड प्रेशर की समस्या
शहद को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है, लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए, तो यह ब्लड प्रेशर को असंतुलित कर सकता है। इससे लो ब्लड प्रेशर (Hypotension) की समस्या हो सकती है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
एलर्जी और स्किन प्रॉब्लम
आपको बता दें, ज्यादा शहद खाने से आपको स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है। कुछ लोगों को शहद में मौजूद पराग कण से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, रैशेज या सूजन हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही शहद का सेवन करें।
What could be the side effects of eating honey daily
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














