Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह-सुबह खाली पेट खाएं ये चीज़ें

मोटापा कम करने के लिए इन चीजों को रातभर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे बढ़ते वजन से राहत मिल सकती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 05, 2024 | 05:08 PM

मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं और पिएं

Follow Us
Close
Follow Us:

Obesity:मौजूदा समय में मोटापा या ओवरवेट होना बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। मोटापे का मुख्य कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान- पान, अधिक मात्रा में खाना, जंक फूड, फास्ट फूड, नींद न लेना, तनाव लेना, फिजिकल एक्टिविटी न करना, आनुवांशिक आदि हो सकते है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापे कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी आजमा रहे हैं।

ऐसे में हम आपको बता दें, वजन कम करने के लिए जो चीज़ सबसे ज़रूरी है, वो है आपका डेडिकेशन। आप अपनी लाइफ स्टाइल बेहतर करें, एक्सरसाइज़ करें और अपनी डाइट बेहतर करें।

अपनी डाइट में आप इन कुछ चीज़ों को भी शामिल करें। इन चीज़ों को रात को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट खाएं। इससे आपका वजन और भी तेजी से कम होगा। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए आपको किन चीज़ों का सेवन करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल मक्खन की तरह पिघलेगा! बस जान लें अखरोट खाने का ये सही तरीका

Protein Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये एक चीज, सिर्फ 10 मिनट में बनकर होगा तैयार

Weight Loss Secret: डायबिटीज और मोटापे के लिए रामबाण! बिना गेहूं के आटे के बनाएं सॉफ्ट हाई-प्रोटीन रोटी

हेल्दी डाइट के बाद भी नहीं हो रहा वजन कम? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां

खाली पेट इन चीज़ों का करें सेवन

अलसी के बीज का करें सेवन

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अलसी में फाइबर की ज़्यादा होता है और कार्ब्स कम होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है। रात के समय एक गिलास में एक या दो चम्मच अलसी को भिगोएं और सुबह इस पानी को उबालकर पियें। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।

चिया सीड्स का करें सेवन

वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन लाभकारी है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो वजन कम करने में फायदेमंद है। इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जो स्वस्थ वजन बनाए रखने में आपकी मदद करता है। रोजाना रात को एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच चिया सीड्स डालें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- 

सुरजमुखी के बीज

आपको बता दें, कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद, सूरजमुखी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। प्रोटीन, वसा और फाइबर से भरपूर सूरजमुखी के बीजों को हमेशा भिगोकर खाएं। इससे वजन तेजी से कम होगा।

अखरोट का करें सेवन

न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अखरोट का सेवन मोटापा कम करने में कारगर है। इसे सीमित मात्रा में सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसे खाने से पहले रात को पानी में भिगोकर रख दें।

बादाम का करें सेवन

बादाम में बहुत सारे हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन-E होते हैं। बादाम में निम्न रक्त शर्करा स्तर, कम ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल स्तर शामिल हैं। वे भूख को भी कम कर सकते हैं और वजन घटाने को बढ़ावा दे सकते हैं।

 

Consume these things to lose weight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2024 | 05:08 PM

Topics:  

  • Weight Loss Diet

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.