कैंसर के 7 शुरुआती संकेत, समय रहते पहचान लिया तो बच सकती है जान
7 Warning Signs Of Cancer Caution: आज विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है। समय पर जांच से इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है।
- Written By: सीमा कुमारी
विश्व कैंसर दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
World Cancer Day 2026: आज 4 फरवरी को पूरी दुनिया में ‘विश्व कैंसर दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना और इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए एकजुट होना है।
कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अगर समय रहते पहचान लिए जाएं तो इलाज संभव है। लेकिन जानकारी की कमी और लापरवाही के कारण कई बार यह जानलेवा रूप ले लेती है। ऐसे में कैंसर के चेतावनी संकेतों को जानना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। यहां जानिए कैसे पता चलेगा शरीर में पनपने लगी है यह जानलेवा बीमारी
कैंसर के लक्षणों को कैसे पहचाने ?
कैंसर के लक्षणों को पहचानना आसान नहीं होता, क्योंकि इसके शुरुआती संकेत अक्सर सामान्य बीमारियों जैसे लगते हैं। लेकिन अगर शरीर में लंबे समय तक कुछ असामान्य बदलाव बने रहें, तो यह गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
समय रहते इन लक्षणों को समझ लेना और डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि शुरुआती अवस्था में कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी होता है। जागरूकता और सतर्कता ही इस जानलेवा बीमारी से बचाव का सबसे मजबूत तरीका है।
-
अचानक वजन घटना या बढ़ना
बिना डाइट या मेहनत के तेजी से वजन कम होना कई तरह के कैंसर में देखा जा सकता है।
-
लगातार थकान महसूस होना
आराम के बाद भी कमजोरी या थकावट बनी रहे तो यह चेतावनी संकेत हो सकता है।
-
कहीं भी गांठ या सूजन
स्तन, गर्दन, बगल या शरीर के किसी हिस्से में सख्त गांठ महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
-
घाव जो ठीक न हों
मुंह, त्वचा या किसी और जगह के घाव अगर लंबे समय तक न भरें, तो जांच जरूरी है।
-
त्वचा में बदलाव
त्वचा का पीला, काला या लाल पड़ना भी संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-कब और कैसे खाना चाहिए लहसुन? क्या हैं इसके फायदे? जानिए किसे हो सकता है नुकसान
-
लगातार दर्द या परेशानी
सिरदर्द, पेट दर्द, हड्डियों का दर्द अगर लंबे समय तक रहे तो अनदेखा न करें।
-
खून आना या असामान्य स्राव
खांसी, उल्टी, पेशाब या शौच में खून आना, या असामान्य डिस्चार्ज—तुरंत जांच कराएं।
ये लक्षण कई अन्य बीमारियों में भी हो सकते हैं, लेकिन जल्दी जांच से समय रहते इलाज संभव है। विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य भी यही है जागरूकता और समय पर पहचान। किसी भी लक्षण के बने रहने पर योग्य डॉक्टर से सलाह लें और आवश्यक जांच कराएं।
