- Hindi News »
- Health »
- Can Arthritis Be Cured By Non Surgical Methods
क्या नॉन सर्जिकल तरीके से भी आर्थराइटिस हो जाता हैं ठीक, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
गठिया की बीमारी में अक्सर पीड़ित के हाथ-पैरों और जोड़ों में दर्द नजर आता है। कभी -कभी दर्द इतना असहनीय होता हैं कि, इसके चलते कोई भी काम आसानी से नहीं कर पाते है। गठिया की बीमारी को ठीक करने के लिए दवाईयों के अलावा सर्जरी का तरीका बेस्ट होता है लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके निजात के नॉन सर्जिकल तरीके भी बताते है।
- Written By: दीपिका पाल

गठिया रोग की बीमारी (सौ.सोशल मीडिया)
World Arthritis Day 2024: गठिया यानि आर्थराइटिस की बीमारी, अब आम बीमारी बनकर रह गई हैं जिसके मामले पहले बुजुर्ग लोगों में ही नजर आते थे अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार होते जा रहे है। इस बीमारी में अक्सर पीड़ित के हाथ-पैरों और जोड़ों में दर्द नजर आता है। कभी -कभी दर्द इतना असहनीय होता हैं कि, इसके चलते कोई भी काम आसानी से नहीं कर पाते है। गठिया की बीमारी को ठीक करने के लिए दवाईयों के अलावा सर्जरी का तरीका बेस्ट होता है लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके निजात के नॉन सर्जिकल तरीके भी बताते है, चलिए इनके बारे में
सर्जरी के बिना इलाज हैं संभंव
यहां पर सी के बिरला अस्पताल के आर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर अश्वनी माईचंद ने आर्थराइटिस को लेकर गैर सर्जिकल के तरीके बताए हैं इसके अनुसार सर्जरी की जरूरत तब पड़ती हैं जब दवाईयों से गठिया को कंट्रोल नहीं कर पाते है। इसके लिए नॉन सर्जिकल तरीके अपनाना ही जरूरी होता हैं। इस दौरान कई बातों का ध्यान भी रखना जरूरी होता है।
इन तरीकों से कंट्रोल करें गठिया
1- दवाईयों का नियमित करें सेवन
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
यहां पर आप दवाईयों के जरिए गठिया को कंट्रोल कर सकते हैं इसके लिए आप दर्दनिवारक दवाईयों में एसिटामिनोफेन जैसी ओवर-द-काउंटर मिलने वाली पैनकिलर दवाएं और आईबुप्रोफेन जैसी नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाईयों का सेवन जरूर करे। यह दवाईयां जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में काफी मदद करती है। वहीं रूमेटाइड आर्थराइटिस के इलाज के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स जैसी दवाईयों का सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- केवल भारत ही नहीं इन देशों में मनाते हैं दशहरा का जश्न, जानिए
2-फिजिकल थेरेपी
दवाईयों के अलावा आप फिजिकल थेरेपी का तरीका भी अपना सकते है यह काफी मददगार होता है। इसके लिए आप फिजिकल थेरेपिस्ट के जरिए जोड़ोें के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करने, उसमें फ्लैक्सिबिटी बढ़ाने और स्टिफनेस को कम करने के लिए थेरेपी दे सकते है। इस तरह से यह दवाईयां एक्सरसाइज और मूवमेंट्स को दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। इसके लिए आप वॉटर बेस्ड एक्सरसाइज गठिया जैसी बीमारी के मरीजों के लिए काफी मददगार होते है।
3- लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
यहां पर अगर आप बिना दवाईयों के गठिया जैसी बीमारी से निजात पाना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव कर सकते है। इसके अलावा वजन को नियंत्रित करते हुए आप इस समस्या से राहत पा सकते है। खासकर घुटनों और कूल्हों पर तनाव को कम करने के लिए वजन को कम करना बेहद जरूरी हो जाता है. इसके लिए नियमित तौर से एक्सरसाइज, संतुलित और हेल्दी आहार लेना जरूरी है।
Can arthritis be cured by non surgical methods
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










