- Hindi News »
- Health »
- Can A Human Really Live For 150 Years
क्या इंसान वास्तव में 150 साल तक जी सकता है? पुतिन-जिनपिंग की बात ने अमरत्व के सिद्धांत को दी हवा
Healthy Tips in Hindi: बातचीत के दौरान पुतिन के अनुवादक को कहते सुना गया, "मानव अंगों को लगातार प्रत्यारोपित किया जा सकता है। जितना अधिक आप जीवित रहते हैं, उतने ही युवा होते जाते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

पुतिन-जिनपिंग की गुफ्तगू (सौ. सोशल मीडिया)
Living Life 150 Years: हर किसी का जीवन और मृत्यु का समय निर्धारित है। जीवनकाल के 100 वर्षों में आप कितने साल जीते है इसका अनुमान हम नहीं लगा सकते है लेकिन अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते है तो आपके लिए जीने की उम्र को बढ़ाया जा सकता है और मौत को हराया जा सकता है। हाल ही में एक रोचक घटना घटी है जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच की है। बताया जाता है कि, मुलाकात के दौरान हॉट माइक पर रिकॉर्ड हुई बातचीत में दोनों ने कुछ ऐसा कहा कि पूरी दुनिया की दिलचस्पी बढ़ गई। यह बातचीत बीजिंग में चीनी मिलिट्री परेड के दौरान रिकॉर्ड हुई। दरअसल दोनों ने अपनी बातचीत में लाइफस्पैन और ओल्शैंस्की के सिद्धांत को लेकर बात की है।
ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन से अमरता हासिल
यहां पर बातचीत के दौरान पुतिन के अनुवादक को कहते सुना गया, “मानव अंगों को लगातार प्रत्यारोपित किया जा सकता है। जितना अधिक आप जीवित रहते हैं, उतने ही युवा होते जाते हैं—और संभवतः अमरता भी हासिल की जा सकती है।”इस बयान के सामने आने के साथ ही लाइफ एक्सपेक्टेंसी की बहस छिड़ गई है। प्रश्न पूछा जाने लगा है कि क्या इंसान वास्तव में 150 साल तक जी सकता है?
सम्बंधित ख़बरें
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
Brown vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी? कंफ्यूज हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट
200 सालों में बढ़ी है औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी
इसके अलावा बताया गया कि, पिछले 200 वर्षों में दुनिया भर में औसत लाइफ एक्सपेक्टेंसी में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। 1800 के दशक की शुरुआत में जहां औसत उम्र लगभग 30 वर्ष हुआ करती थी, वहीं 2000 तक यह कई विकसित देशों में 80 वर्ष तक पहुंच चुकी थी। लेकिन हाल ही में एक ऐसी स्टडी सामने आई जो 150 वाली बात को खारिज करती है। इसे लेकर प्रसिद्ध जनसांख्यिकीविद् डॉ. एस. जय ओल्शैंस्की ने बीते साल कहा था कि, उम्र घटने की मुख्य वजह मोटापे, डायबिटीज, दिल की बीमारियों और सामाजिक असमानता नजर आती है। जनसांख्यिकीविद् की बात को मानें तो, मानव का अधिक जीवनकाल लगभग 120 वर्ष के आसपास है। यानि इस उम्र तक व्यक्ति नेचुरली तौर पर जी सकता है लेकिन इसके बाद जीने के लिए सर्जरी या तकनीक ही काम करती है जो नामुमकिन है।
अमरतत्व की बजाय स्वस्थ जीवन पर दें ध्यान
ओल्शैंस्की और अन्य वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर मॉडर्न सोसाइटी ने जीवनशैली को दुरुस्त नहीं किया, सेहत से जुड़ी परेशानियों और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले समय में लाइफस्पैन और छोटा हो सकता है।वैज्ञानिकों का मानना है कि हमें अब ‘अमरत्व’ की खोज छोड़कर “स्वस्थ जीवन” पर ध्यान देना होगा — यानी हेल्थस्पैन को बढ़ाना है, न कि लाइफस्पैन को!
आईएएनएस के अनुसार
Can a human really live for 150 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














