- Hindi News »
- Lifestyle »
- Life Expectancy Increased By 8 Years In India
भारत में 8 साल तक बढ़ी जीवन की प्रत्याशा, जानिए कितना है दुनिया में औसत उम्र का पैमाना
- Written By: दीपिका पाल

दुनिया में जीवन प्रत्याशा की बढ़ी दर (सोशल मीडिया)
Life Expectancy:
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: दुनियाभर में अक्सर मौत के मामले बढ़ने का असर जीवन प्रत्याशा दर ( Life Expectancy) पर देखने के लिए मिलता है लेकिन हाल ही में आए आंकड़ों ने दुनियाभर में औसत उम्र में बढ़ोत्तरी का प्रमाण दिया है। यहां पर औसत उम्र में 6.2 साल का इजाफा हुआ है। द लैंसेट में प्रकाशित नए अध्ययन में पाया कि, 6 सालों तक लोगों में जीने की आशा बढ़ी है। यह दुनिया का आंकड़ा रहा है।
जानिए शोध में क्या कहते हैं आंकड़ें
सम्बंधित ख़बरें
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
Brown vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी? कंफ्यूज हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट
यहां पर अध्ययन के अनुसार, 13.6 वर्ष के साथ भूटान में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है। यहां कम जनसंख्या होने पर होने में जीवन प्रत्याशा दर बढ़ी है। इसके बाद में बांग्लादेश (13.3), नेपाल (10.4), भारत (8.2) और पाकिस्तान (2.5 वर्ष) का स्थान सामने आया है। इसे लेकर महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद शोधकर्ताओं ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्वी एशिया और ओशिनिया के क्षेत्रों में 1990 से 2021 के बीच जीवन प्रत्याशा में 8.3 वर्ष का सबसे बड़ा फायदा हुआ। 1990 से 2021 के दौरान दक्षिण एशिया में जीवन प्रत्याशा में दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि 7.8 वर्ष की हुई।
किन कारणों से बढ़ी जीवन प्रत्याशा दर
शोध के अध्ययन के अनुसार मानें, तो वैश्विक जीवन प्रत्याशा में वृद्धि का कारण डायरिया, श्वसन संक्रमण में कमी, स्ट्रोक और इस्केमिक हृदय रोग से होने वाली मौतों की संख्या में कमी है। यदि कोविड महामारी का प्रकोप नहीं हुआ होता तो फायदे कहीं अधिक होते। कोविड ने दुनियाभर में हो रही स्वास्थ्य प्रगति को काफी हद तक पटरी से उतारने का काम किया।अध्ययन में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी (जीबीडी) 2021 का अपडेटेड अनुमान लगाते हुए कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी सबसे अधिक असर हुआ, उनमें लैटिन अमेरिका, कैरेबियन और उप-सहारा अफ्रीका थे। इन्होंने 2021 में कोविड-19 के कारण जीवन प्रत्याशा के सबसे अधिक साल खो दिए।
Life expectancy increased by 8 years in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














