क्या है ब्राउन फैट का राज, सर्दियों में ये कैसे वजन घटाने में होता है मददगार, जानिए रिपोर्ट में
Benefits Brown fat to Health: हाल ही में चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है जिसमें एक ऐसे ब्राउन फैट की जानकारी मिली है जो वजन को कंट्रोल करने का काम करता है।
- Written By: दीपिका पाल
क्या है ब्राउन फैट का राज (सौ.सोशल मीडिया)
Brown Fat Secret: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में ठंडा का पारा चढ़ता-कम होता रहता है। इस तापमान के ठंडे होने से शरीर पर इसका असर देखने के लिए मिलता है। इस वजह से सर्दी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। कहा जाता है कि, सर्दियों में ठंड की वजह से लोग ज्यादा सुस्त हो जाते है वहीं पर वजन भी इस दौरान बढ़ने लगता है। हाल ही में चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है जिसमें एक ऐसे ब्राउन फैट की जानकारी मिली है जो वजन को कंट्रोल करने का काम करता है।
शोध बताते हैं कि जैसे-जैसे तापमान गिरता है, शरीर के भीतर मौजूद ब्राउन फैट या ब्राउन एडिपोज़ टिश्यू सक्रिय हो जाता है। यह वही फैट है जो शरीर को गर्म रखने के लिए ऊर्जा जलाता है। यानि ठंड के मौसम में अगर शरीर का ब्राउन फैट अधिक सक्रिय हो, तो यह कैलोरी खर्च बढ़ाकर वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।
शरीर में होता है एनर्जी लॉस
सर्दियों में शरीर में कई तरह के बदलाव देखने के लिए मिलते है।2022 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण अध्ययन ‘फ्रंटियर्स इन फिजियोलॉजी’ में छपी एक स्टडी में ऐसा ही बताया गया है। ठंड के संपर्क में आने से शरीर में एनर्जी लॉस होता है और ब्राउन फैट की गतिविधि तेज हो जाती है। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि हल्की ठंड, जैसे 17–19 डिग्री तापमान, शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकती है। यहां पर हल्कि ठंड की वजह से शरीर को अधिक कैलोरी जलाने के लिए प्रेरित करने का काम करती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
इसके अलावा एक अन्य प्रसिद्ध रिसर्च, जिसे 2014 में ‘एंडोक्राइन सोसाइटी’ में ‘आइसमैन स्टडी’ के रूप में पेश किया गया था इसमें बताया गया है कि, लगातार अगर आप हल्के ठंडे वातावरण में सोते है तो, शरीर में ब्राउन फैट की मात्रा और उसकी कार्यक्षमता दोनों बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि, यह फैट इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार देखा गया है, जो वजन नियंत्रण और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।
ये भी पढ़ें –सर्दियों में इस तरह करें काली मिर्च का इस्तेमाल, वायरल फीवर से लेकर जोड़ों के दर्द से मिलेगी निजात
वाइट फैट से अलग है ब्राउन फैट
यहां पर एक अन्य स्टडी में बताया गया है कि, सर्दियों में ब्राउन फैट एक्टिवेशन जैसे जैविक प्रतिक्रिया नहीं होती है बल्कि एक ऐसा तंत्र है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। ब्राउन फैट एक ऐसा फैट है जो सामान्य वाइट फैट से अलग होता है। इसे ऐसे समझें तो, वाइट फैट ऊर्जा को जमा करने का काम करता है वहीं पर ब्राउन फैट ऊर्जा को जलाकर गर्मी पैदा करता है। यही कारण है कि सर्दियों में हल्की ठंड का नियंत्रित संपर्क जैसे खुली हवा में थोड़ी देर टहलना, हल्का ठंडा कमरा, या नियमित ठंडे तापमान का एक्सपोजर—शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय कर सकता है। सर्दियों में अगर आप सही तरह से अपना ख्याल रख पाते है और आलस को दूर भगाते है तो, शरीर के सबसे शक्तिशाली मेटाबॉलिक सिस्टम ‘ब्राउन फैट’ को एक्टिव किया जा सकता है।
