‘इनके’ लिए बैंगन है बेहद खतरनाक, जानिए क्या है खतरा, तुरंत पढ़ें कहीं आप तो नहीं इनमें
Baingan Khane Ke Nuksan: बैंगन का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन,कुछ लोगों को इससे दूरी बना लेनी चाहिए। आइए बिना देरी किए जानते हैं बैंगन खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
इन लोगों के लिए किसी जहर से कम नहीं बैंगन (सौ.सोशल मीडिया)
Brinjal Side Effects: सब्जियों का राजा कहे जाने वाला बैंगन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। कई लोगों को बैंगन का भर्ता, बैंगन (Brinjal) की सब्जी आदि खाना खूब पसंद होता है। इसके अलावा, बैंगन से कई तरह की स्वादिष्ट डिश भी बनाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस बैंगन को आप इतना चाव के साथ खाते हैं उसे कई लोगों को खाने से बिल्कुल मना किया जाता है।
आयुर्वेद में बैंगन को कुछ बीमारियों के लिए ‘वादी’ यानी गैस बनाने वाला माना गया है। अगर आपको भी बैंगन बेहद पसंद है, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। हो सकता है, जिन समस्याओं से आप सालों से जूझ रहे हैं, उसका कारण आपका पसंदीदा बैंगन ही हो।
इन लोगों के लिए किसी जहर से कम नहीं बैंगन
जोड़ों का दर्द
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए बैंगन का सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो बैंगन से दूर रहें। बैंगन में एक खास तरह का तत्व होता है जिसे ‘सोलानेन’ कहते हैं। यह शरीर में सूजन (Inflammation) को बढ़ाता है, जिससे जोड़ों का दर्द और भी बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
किडनी स्टोन के मरीज
एक्सपर्ट्स बताते है कि, बैंगन का सेवन किडनी स्टोन के मरीज को भी करने से बचना चाहिए। बैंगन में ऑक्सलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बवासीर सहित एलर्जी वाले मरीजों
पाइल्स के मरीजों को बैंगन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। बैंगन की तासीर गर्म होती है, जो पाइल्स की समस्या को बढ़ा सकती है। यह खुजली और जलन को भी बढ़ा सकता है, जिससे परेशानी और भी बढ़ जाती है।
अगर आपको बैंगन खाने के बाद खुजली, चकत्ते या त्वचा पर लालिमा जैसी समस्या होती है, तो इसका मतलब है कि आपको बैंगन से एलर्जी है। ऐसे में इसे खाना तुरंत बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं यह सब्जी, फैटी लिवर से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने के गुण हैं इसमें
पाचन से जुड़ी समस्या
जिन लोगों को अक्सर पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें बैंगन से परहेज करना चाहिए। बैंगन भारी होता है और इसे पचाना मुश्किल हो सकता है, जिससे पेट फूलना और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
