गर्मी के दिनों ज़रूर खाएं तोरई की सब्जी, इसके फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
गर्मियों में तोरई सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह सब्जी सुपाच्य होती है और शरीर को ठंडक देती है। आयुर्वेद में इसका उपयोग डायबिटीज, पीलिया, बवासीर जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
गर्मियों में तोरई खाने के फायदे(सौ.सोशल मीडिया)
तरोई की सब्जी यूं तो लोगों को खाना पसंद नहीं होती है, लेकिन शर्त लगा लीजिए अगर आप इसके ये हेल्थ बेनिफिट्स जान लेंगे तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करेंगे। तोरई में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
आपको बता दें, इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। तोरई को पचाना भी बेहद आसान होता है, जिसकी वजह से यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में आइए, जानते हैं गर्मियों में तोरई खाने के फायदों के बारे में विस्तार से।
गर्मियों में तोरई खाने के फायदे :
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, तोरई की सब्जी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। तरोई की सब्जी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और यह इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित करने में भी मदद करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Hair Care: हफ्ते में 2 बार या हर दूसरे दिन? जानें गर्मियों में बाल धोने का ये परफेक्ट फॉर्मूला
World Malaria Day 2026: अब खत्म होगा मलेरिया का खौफ! जानें वो नई तकनीकें जो बनेंगी मच्छरों का काल
सावधान! शरीर में दिखने वाले ये मामूली बदलाव हैं साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण, न करें नजरअंदाज
पानी पीने के बाद भी सूख रहा है बार-बार गला? शरीर में छिपी इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
एनीमिया से राहत
तोरई एनीमिया को दूर करने के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाती है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना तरोई खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो तोरई की सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करें। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-अगर घर में लग गई हों चींटियों की लाइन, तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
पाचन-तंत्र को दुरुस्त करे
तोरई का सेवन पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पेट और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट भी सही से साफ होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
बालों के लिए फायदेमंद
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के चलते कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसका सीधा असर हमारी बालों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में तोरई जैसी हेल्दी सब्ज़ियां खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और बाल भी लंबे समय तक काले और मजबूत बने रहते हैं।
