पपीता के बीज में है कई भयंकर बीमारियों का रामबाण इलाज, यहां पढ़िए और इस्तेमाल का तरीका नोट कीजिए
पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जानते है। लेकिन क्या आप पपीते के बीजों के फायदे के बारे जानते हैं? अगर नहीं तो यहां जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
पपीता के बीज खाने के फायदे(सौ.सोशल मीडिया)
आजकल की लाइफस्टाइल में किडनी में पथरी होना बहुत ही आम बात हो गई है। भारत समेत पूरी दुनिया में इन दिनों किडनी में पथरी की समस्या वाले मरीज बढ़ रहे हैं। अगर आप भी किडनी की पथरी से जूझ रहे हैं तो एक विशेष प्रकार के फलों के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पपीता की।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीता एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पपीते के जिन बीजों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं। दरअसल वो मार्केट में 2000 रुपये से भी ज्यादा कीमत के बिकते हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना।
आपको बता दें, पपीते के बीज को औषधि से कम नहीं माना जाता है। क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इतना ही नहीं ये एंटी-बैक्टीरियल गुण से भी भरे होते हैं, तो आइए जानते हैं पपीता के बीज खाने के फायदे
सम्बंधित ख़बरें
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
Pre Wedding Photo Shoot: आपकी लव स्टोरी में चार चांद लगाने के लिए 5 शानदार प्री वेडिंग फोटो शूट आइडिया
वर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर, कैसे हो जाता है किसी और से प्यार? क्या कहते हैं आंकड़े
Ube Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
क्या है पपीता के बीज खाने के फायदे
पथरी के मरीजों के लिए
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पथरी के मरीजों के लिए पपीते के बीज का सेवन बड़ा फायदेमंद हैं। इसके बीज किडनी को मजबूत बनाता है। यह किडनी में मौजूद स्टोन को बाहर निकालने में भी मददगार है। ऐसे में अगर आपको भी किडनी में स्टोन की समस्या है, तो नियमित रूप से पपीते के बीज को सुखाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से किडनी का स्टोन बाहर निकल सकता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद
आपको बता दें,पपीते के बीज का सेवन पथरी के मरीजों के अलावा डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद है। मौजूदा समय में डायबिटीज एक बड़ी समस्या में से एक है। यह लाइलाज बीमारी है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल कर सकते है। पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है।
यह भी पढ़ें- गुड़हल में नहीं आ रहे हैं फूल, बाथरूम में रखे इस सफेद पाउडर करें छिड़काव, भर जाएगा फूलों से पौधा
वजन घटाने पर कारगर
अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो पपीते के बीज का सेवन कर सकते है। क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो वजन घटाने पर कारगर होता है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, गट हेल्थ के लिए भी पपीते के बीज का सेवन बड़ा फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों का मानना है कि पपीता के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, जो आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और इससे पेट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
ऐसे करें पपीते के बीज का सेवन
पपीते के बीज को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते है। इन्हें सीधे चबाकर खा सकते हैं, पाउडर बनाकर स्मूदी या जूस में मिला सकते हैं, या सलाद और दही में डालकर भी खा सकते है।
