Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठंड के मौसम में लहसुन खाने के हैं कई फ़ायदे, हार्ट से लेकर डायबिटीज तक के लिए है बेहतरीन, ज़रूर जानें

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी अक्सर लोगों को जकड़ लेती है। ऐसे में लहसुन का सेवन करने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बच सकते है। लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को फ्लू से होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करते है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 19, 2024 | 01:27 PM

लहसुन खाने के फ़ायदे

Follow Us
Close
Follow Us:

Garlic Health Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन भारतीय खानों में खास महत्व रखता है। शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां लहसुन का इस्तेमाल ना होता हो। सब्जी बनानी हो या फिर दाल में तड़का लगाना बिना लहसुन के स्वाद नहीं आता। लहसुन की एक छोटी सी कली सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

खासकर,सर्दी के मौसम में इसका महत्व और बढ़ जाता है। दरअसल, लहसुन में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं लहसुन से होने वाले फायदे।

सर्दी, खांसी से दिलाए निजात

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी अक्सर लोगों को जकड़ लेती है। ऐसे में लहसुन का सेवन करने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बच सकते है। लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को फ्लू से होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करते है। ऐसे में सर्दी के दिनों में लहसुन का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें – बचपन में कम चीनी खाने से क्या कम हो जाता है डायबिटीज का खतरा? रिसर्च में हुआ खुलासा   

हार्ट के लिए भी फायदेमंद

बता दें, लहसुन में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है। इससे हार्ट को मजबूती मिलती है। लहसुन के सेवन से हार्ट अटैक जैसे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

शरीर को बनाए मजबूत

एक्सपर्ट्स बताते है कि, अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाना शुरू कर दें। इससे आप दिन भर एक्टिव फील करेंगे। इसके साथ ही आपके शरीर को मजबूती मिलेगी।

ठंड से राहत

सर्दियों में डॉक्टर्स भी लहसुन खाने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है और तापमान नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दी के मौसम में ज़रूर खाएं यह साग, कोलेस्ट्रॉल ही नहीं डायबिटीज को भी करता है कंट्रोल 

पाचन क्रिया को बढ़ाता है लहसुन

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। लहसुन के शक्तिशाली गुण पाचन संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं में मदद करते हैं। लहसुन में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो आंत के बैक्टीरिया का प्रोडक्शन करते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं ।

डायबिटीज में फायदेमंद

लहसुन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह प्रीडायबिटीज या टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

Benefits of eating garlic in cold weather

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 01:27 PM

Topics:  

  • Health Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

सर्दियों में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे के बीच कैसे रखें दिल को सुरक्षित? यहां जानें असरदार टिप्स

2

धनिया से ‘धनी’ कुछ और कहां, स्वाद से ज्यादा सेहत के लिए है अनमोल, जानिए इसके फायदे

3

आंवला और नींबू में से क्या है ज़्यादा फायदेमंद, किसमें है ज़्यादा विटामिन सी, जानिए दोनों की ख़ासियत

4

शरीर और मन को पूरी तरह स्वस्थ रखेंगी ये 9 आदतें, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.