पीरियड से लेकर हार्मोनल चेंज, और हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है ‘सोया बड़ी’, ऐसे बनाएं अपने घर पर
Benefits Of Eating Soya Chunks:शाकाहारी लोगों को लिए सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। आयुर्वेद में सोया बड़ी को भारी, कम तेलीय और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला कहा गया है।
- Written By: सीमा कुमारी
सोयाबीन बड़ी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Soya Chunks Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिनसे सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और अन्य जरूरी मिनरल्स मिल सकें। खासकर, प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, यह शरीर में मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी होता है।
ऐसे में प्रोटीन के लिए सोयाबीन बड़ी को अपने डाइट में शामिल कर सकते है। ये सस्ती और प्रोटीन से भरी होती है। सोया बड़ी उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो शाकाहारी होते हैं। शाकाहारी थाली में हमेशा प्रोटीन की कमी देखी गई है। आइए जानते है सोयाबीन बड़ी के सेवन से होने वाले फायदे-
पौष्टिक आहार से भरपूर है सोया बड़ी
आयुर्वेद में सोया बड़ी को पौष्टिक आहार की श्रेणी में रखा गया है। आयुर्वेद में सोया बड़ी को भारी, कम तेलीय और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला कहा गया है। ये शरीर में वात को बैलेंस करता है, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ये शरीर में पित्त की प्रवृत्ति को बढ़ा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
घर पर कैसे बनाए सोया बड़ी
सोया बड़ी बनाने के लिए सोयाबीन के बने आटे की जरूरत होती है। पहले सोयाबीन से तेल को अलग किया जाता है और फिर बचे हुए डी-ऑयल्ड सोया फ्लोर को पकाया जाता है, जिसके बाद स्वादानुसार आटे से छोटी-छोटी बड़ियां बनाई जाती हैं और धूप में सूखाकर लंबे समय तक स्टोर किया जाता है।
मांसपेशियों और हड्डियों को करता मजबूत सोया बड़ी
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोयाबीन में कम वसा और अधिक प्रोटीन होता है, जो इसे दूसरी सब्जियों वाली बड़ियों से अलग बनाती हैं। इसमें 52 फीसदी प्रोटीन है, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है और उन्हें अच्छे से बढ़ने में मदद करता है।
मासिक धर्म से लेकर हार्मोन को संतुलित
अगर शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो हर दूसरे दिन सीमित मात्रा में सोया बड़ी का सेवन किया जा सकता है। सोया बड़ी हार्मोन को संतुलित करने में भी सहायक है। महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाले हार्मोनल बदलावों में काफी हद तक सोया बड़ी का सेवन लाभकारी होता है।
ये भी पढ़ें-सर्दी-जुकाम में बेहद असरदार होते है मेथी दाने के ये लड्डू, इस आसान रेसिपी से घर पर करें तैयार
हार्ट के लिए फायदेमंद
इसके अलावा, सोया बड़ी दिल का भी अच्छे से ख्याल रखती है। सोया बड़ी में वसा का स्तर कम होता है, जिस वजह से इसे सीमित मात्रा में दिल से समस्या से जुड़े मरीज भी डॉक्टर की सलाह पर खा सकते हैं।
वजन घटाने में कारगर
अगर वजन अनियंत्रित तरीके से बढ़ रहा है, तब भी भोजन में सोया बड़ी का सेवन किया जा सकता है। सोया बड़ी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ज्यादा भूख नहीं लगती।
