आम से ज़्यादा कीमत इसकी गुठली की क्यों है, जानिए इसमें छुपे हैरान कर देने वाले औषधीय गुण, त्वचा और बालों के लिए अमृत मानिए!
आम खाने के बाद हम अक्सर इसकी गुठली को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आम की गुठली हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
आम की गुठली का सेवन करने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
गर्मियों का मौसम अभी चल रहा हैं। यह मौसम आम के बिना अधूरा हैं। आम न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसे फलों का राजा भी कहा जाता हैं। मीठा, रसीला और खुशबूदार आम हर उम्र के लोगों को पसंद आता हैं। आम खाने के बाद हम अक्सर इसकी गुठली को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आम की गुठली हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है।
आम की गुठली का सेवन करने के फायदे :
मोटापा कम होता है
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम की गुठली का सेवन करने से मोटापा कम होता हैं। मोटापा कई बीमारियों के खतरे को दोगुना कर देता है। इसलिए हेल्दी वजन होना बहुत जरूरी है। वजन कम करने में आम की गुठली मददगार हो सकती है। यह मेटाबॉलिक रेट तेज करता है, जिससे फैट बर्न होता है और वजन कम होता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
आम की गुठली का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं और शरीर में शुगर के अब्जॉर्प्शन को बैलेंस करते है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
मानसून में हेयर ड्रायर बन सकता है बालों का दुश्मन! भीगे बालों को सुखाने का सही तरीका जान लीजिए
Monsoon Skin Care : मानसून में रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचना है? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
आम की गुठली से बना तेल बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये बालों को मुलायम, मजबूत और चमकदार बनाता है। साथ ही, ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है और ड्राईनेस व झुर्रियों को कम करता है। यानी ये कोलेजन बढ़ाने के लिए भी अच्छी है। गुठली के बीज से निकले तेल को बालों और त्वचा पर लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें स्वाद में लाजवाब और रस से भरी लीची कब बन सकती है सेहत के लिए बेहद खतरनाक, खाने से पहले ज़रूर जान लें
डायरिया और दस्त में राहत
आम की गुठली पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसके पाउडर का सेवन डायरिया और लूज मोशन जैसी समस्याओं में काफी असरदार होता है। ये आंतों को मजबूत करता है और पेट को शांत रखता है। इसके लिए गुठली को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और एक चुटकी शहद के साथ लें।
एक्ने दूर होता है
एक्ने की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और निशान हो सकते हैं। आम की गुठली एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है। इसके पाउडर में टमाटर का रस मिलाएं और स्क्रब करें। इससे डेड स्किन सेल्स हटेंगे और त्वचा निखरी हुई नजर आएगी।
