खांसी-जुकाम ही नहीं, इन मामलों के लिए भी बेहतरीन औषधि है मुलेठी, जानकारी ज़रूर रखें और आज़मा कर देखें
अगर आपको सर्दियों में अक्सर सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो मुलेठी को चबाना शुरू कर दीजिए। अगर आप चाहें तो मुलेठी को चबाने की जगह मुलेठी का पानी भी पी सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मुलेठी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Mulethi Powder Benefits 2025: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम या खांसी होना आम समस्या है। खासकर, जिन लोगों की इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है, उन्हें खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से ज्यादा परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए कफ सिरप या फिर दवाई का सेवन करना पड़ता है। आप चाहें तो मुलेठी का सेवन भी कर सकते हैं।
आपको बता दें, मुलेठी में फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज, जिंक, नाइट्रोजन और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आयुर्वेद में मुलेठी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मुलेठी को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम कर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
मुलेठी के सेवन से होने वाले फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
PMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
गले के लिए बेहद फायदेमंद
अगर आपको सर्दियों में अक्सर सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो मुलेठी को चबाना शुरू कर दीजिए। अगर आप चाहें तो मुलेठी को चबाने की जगह मुलेठी का पानी भी पी सकते हैं।
मुलेठी की चाय भी आपके गले के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मुलेठी में पाए जाने वाले तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
मुलेठी का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। मुलेठी पाउडर रक्त वाहिकाओं को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। अगर आप रोज रात गुनगुने पानी के साथ मुलेठी पाउडर लेंगे, तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होगा।
दाग-धब्बों से निजात दिलाए
आपको बता दें, मुलेठी खाने से दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। आप गुनगुने पानी के साथ मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी पाउडर में मौजूद गुण दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। अगर आप रोज रात को मुलेठी पाउडर लेंगे तो इससे त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
अपच और कब्ज से छुटकारा दिलाए
मुलेठी पाउडर, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। अगर आप मुलेठी पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र दुरुस्त होगा। मुलेठी पाउडर लेने से कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा। मुलेठी पाउडर लेने से सुबह के समय पेट आसानी से साफ हो जाता है।
अस्थमा में मिल सकती है राहत
आपको बता दें कि मुलेठी में पाए जाने वाले कुछ तत्व अस्थमा में राहत दे सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मुलेठी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
आपको जानकर हैरानी होगी कि मुलेठी को कंज्यूम करना न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
