-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Being Thankful For Small Things Can Bring A Big Change In Life
छोटी-छोटी बातों के लिये भी जताएं आभार, जीवन में होगा बड़ा बदलाव
- Written By: रीना पंवार
ताजा शोध में पता चला है कि जो लोग अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजों पर खुश हो जाते हैं और इसके लिये कृतज्ञता जाहिर करते हैं उनकी जिंदगी ऐसा न करने वालों की तुलना में लंबी होती है और वे ज्यादा सेहतमंद जीवन भी जीते हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
बोस्टन : अगर आप जीवन में छोटी-छोटी चीजों को लिये आभार जताना नहीं जानते तो आज से ही ऐसा करना अपनी आदत में शुमार कर लीजिये। ताजा शोध में ये खुलासा हुआ है कि छोटी-छोटी बातों के लिये भी शुक्रगुजार होना न केवल इंसान को आंतरिक खुशी देता है बल्कि इससे उसकी उम्र भी बढ़ती है। ऐसा करने से व्यक्ति अवसाद से भी दूर रहता है और वह ज्यादा सेहतमंद जीवन जीता है।
शोधकर्ताओं ने अपने एक हालिया शोध में बताया है कि आभारी या कृतज्ञ होना इंसान को सशक्त बनाता है। ऐसी आदत से अवसाद व्यक्ति के पास भी नहीं फटकता लिहाजा इंसान खुश रहता है और इससे उम्र बढ़ती है। शोधकर्ताओं का कहना है यह इतना आसान है कि इसे हर कोई अपनी आदतों में शुमार कर सकता है।
आभार जताने वाले जीते हैं लम्बा जीवन
बोस्टन के हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर फ्रांसिस लेहमैन लोएब ने अपने शोध में यह खुलासा किया है। शोध में पता चला है कि जो लोग अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजों पर खुश हो जाते हैं और इसके लिये कृतज्ञता जाहिर करते हैं उनकी जिंदगी ऐसा न करने वालों की तुलना में लंबी होती है। अमेरिका की 50,000 महिलाओं को इस शोध में शामिल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज
PCOS अब कहलाएगा PMOS! क्यों बदल दिया गया महिलाओं से जुड़ी इस बीमारी का नाम? जानिए सबकुछ
जापान ने बनाया ‘Buddharoid’ रोबोट… अब मशीनी भिक्षु देगा आध्यात्मिक ज्ञान और शांति का संदेश
नवभारत विशेष: गलगोटिया प्रकरण ने देश को शर्मसार कर दिया
मौत का जोखिम नौ फीसदी हुआ कम
पेशे से नर्स इन महिलाओं की औसत उम्र 79 वर्ष थी। शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान इन महिलाओं से आभार और कृतज्ञता से जुड़े कई सवाल पूछे। जवाब किए गए थे। उनसे पूछा गया कि वे इस तरह के वाक्यों पर कितना अधिक सहमत हैं कि उनकी जिंदगी में बहुत कुछ है जिसके लिए वे आभारी हैं। शोध में इन सवालों पर आये महिलाओं के जवाबों को देखा गया और इन आंकड़ों की समीक्षा की गई। इस अध्ययन के अनुसार जो महिलायें सर्वाधिक कृतज्ञता की भावना से भरी हुई थीं उनमें मौत का जोखिम नौ फीसदी तक कम था। उनमें दिल की बीमारी, कैंसर, दिमाग या नस की बीमारी आदि के जोखिम कम थे।
शुक्रगुजार होने की भावना से मिले फायदे
तीन साल तक चले इस शोध में शामिल 4,608 महिलाओं की शोध के दौरान मौत हो गई। शोध में पाया गया कि मरने वालों में 2,153 वैसी महिलाएं थीं जो काफी कम आभार व्यक्त करती थीं। 1,273 महिलाएं ऐसी थीं जिनमें आभार जताने का स्वभाव न कम था और न ही ज्यादा। 1,182 ऐसी महिलाएं थीं जो छोटी से छोटी बात के लिए भी आभार व्यक्त किया करतीं थीं। अध्ययन के नतीजे में यह देखा गया कि जिन महिलाओं में शुक्रगुजार होने की भावना कम थी उनकी तुलना में इस भावना से भरी महिलाओं में मौत का जोखिम 9 फीसदी तक कम हो गया।
पॉजिटिव चीजों को देखना सीखें
ईस्टर्न वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर फिलिप वाटकिन्स के मुताबिक नकारात्मकता की तुलना में सकारात्मक भावनाओं का सेहत पर अच्छा असर होता है। छोटी-छोटी बातों पर भी शुक्रगुजार होना आपको आशावादी बनाता है और यह आपके सकारात्मक होने का लक्षण भी है। ऐसा होने से व्यक्ति आंतरिक रूप से खुशी अनुभव करता है जिससे वह बीमारियों से भी दूर रहता है। वाटकिन्स ने कहा कि शोध से पता चलता है कि हमारे आसपास नकारात्मक चीजों से अधिक सकारात्मक चीजें होती हैं, लेकिन हम नकारात्मकता को अधिक महत्व दे देते हैं।
Being thankful for small things can bring a big change in life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














