पूरे शरीर का सप्लाई मैन होता है एक छोटा सा दिल, आयुर्वेद में जानिए इसका ख्याल रखने के उपाय

Tips for Heart Health: भागदौड़ भरी जिंदगी में लेकिन इस छोटे से दिल का ख्याल रख पाना इतना आसान नहीं होता है। अनियमित जीवनशैली और गलत तरीके का खानपान रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
दिल का ख्याल रखने के टिप्स
दिल का ख्याल रखने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tips for Heart Health: हमारे शरीर के सभी अंग मूल्यवान है, जो किसी ना किसी रूप में अपनी भूमिका अदा करते है। इसमें ही दिल भी सबसे अहम हिस्सा है जो शरीर में खास भूमिका निभाता है। दिल, एक ऐसा अंग है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में खून की सप्लाई करता है। वहीं पर दिल, मानव की भावनाओं का हिस्सा भी होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लेकिन इस छोटे से दिल का ख्याल रख पाना इतना आसान नहीं होता है। अनियमित जीवनशैली और गलत तरीके का खानपान रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

शरीर में पंप की तरह करता है काम

दिल को लेकर कहा गया है कि, यह पूरे शरीर में सप्लाई मैन की तरह करता है यानि खून की सप्लाई हर हिस्से में सुचारू रूप से करता है। इसके बिना धड़के शरीर का कोई हिस्सा काम ही नहीं कर सकता। अब दिल इतना जरूरी है तो ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आप सही समय पर खानपान न करना, ज्यादा तनाव लेना, तंबाकू का सेवन करना, और नींद पूरी नहीं लेते है तो दिल को नुकसान पहुंचता है। इन कारणों से दिल सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। दिल दिखने में भले ही छोटा हो, पर इसकी कार्यप्रणाली उतनी ही जटिल और अद्भुत है। जहां हमारे शरीर के अधिकांश अंगों को कार्य करने के लिए मस्तिष्क के संकेतों की आवश्यकता होती है।दिल एकमात्र ऐसा अंग है जिसके पास अपना "प्राकृतिक पेसमेकर" होता है और यह स्वतंत्र रूप से धड़कता है। यहां पर दिल केवल 0.4 सेकंड का ही जल्दी आराम दिला देता है।

जानिए दिल के लिए आयुर्वेदिक उपाय

यहां पर आयुर्वेदिक जगत में दिल की बीमारियों कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताया गया है जो इस प्रकार है...

  1. हल्दी दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है क्योंकि उसमें करक्यूमिन होता है, जो रक्त को साफ करने का काम करता है।
  2. लहसुन भी दिल के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है, यह रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है।
  3. इसके अलावा, मेथी और दालचीनी का सेवन, पूरी नींद लेना और तनाव में कमी रखना जैसे फैक्टर भी दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।

कहा जाता है कि, दिल की एक बात बेहद खास है कि, यह यह मस्तिष्क की तुलना में अधिक प्रभावी और शक्तिशाली संदेश मस्तिष्क को भेज सकता है। यही कारण है कि भावनाएं कई बार मस्तिष्क के तर्क पर हावी हो जाती हैं।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live
navbharatlive.com