Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश के मौसम में ‘इन’ सब्जियों से करें परहेज, वरना हेल्थ को हो सकता है ख़तरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बारिश में दिनों में कुछ सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। दरअसल, बारिश के मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियों में कई तरह के बैक्टीरिया और कीड़े मकोड़े होने लगते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 21, 2024 | 05:30 AM

बारिश में इन सब्जियों को खाने से बचें (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भले ही बारिश का मौसम अपने साथ सुहाना मौसम लेकर आता है। लेकिन, यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी पड़ जाता है। क्योंकि, बारिश के मौसम में खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बारिश में दिनों में कुछ सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। दरअसल, बारिश के मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियों में कई तरह के बैक्टीरिया और कीड़े मकोड़े होने लगते है। जिसके सेवन से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।

बारिश में इन सब्जियों के सेवन से बचें

ऐसे में आइए जानें बरसात के मौसम में कौन-कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बारिश के दिनों में पत्तेदार सब्जियों को खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, क्योंकि बरसात के समय ई. कोली जैसे बैक्टीरिया, जिआर्डिया और क्रिप्टोस्पोरिडियम जैसे पैरासाइट इन्हें अपना घर बना लेते हैं। साथ ही नमी की स्थिति के कारण ये सब्जियां कीड़े-मकोड़ों को भी आकर्षित कर सकती हैं।

2- वैसे तो, जड़ वाली सब्जियां जैसे गाजर, मूली, शलजम बहुत ही फायदेमंद होती है। लेकिन बरसात के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में मिट्टी में अत्यधिक नमी हो जाती है। इसके कारण सब्जियां अधिक पानी सोखती है। इससे बैक्टीरिया के पनपने की आशंका ज्यादा रहती है। अगर आप इन सब्जियों को खाना भी चाहते हैं तो इसे अच्छी तरह से धोकर और साफ करके ही खाना चाहिए।

3- मानसून में पत्ता गोभी को अपनी डाइट में बाहर करने में भी समझदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि पत्तागोभी नमी रोकती है, जिससे ई. कोली जैसे बैक्टीरिया को पनपने के लिए सही वातावरण मिलता है। ऐसे में मानसून के मौसम में गलत तरीके से पत्ता गोभी स्टोर करने से फूड बोर्न डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

4- बैगन खाने से भी परहेज करना चाहिए एक्सपर्ट बताते हैं कि बैगन में अल्कलॉइड नामक रसायन होता है। बरसात में कीटों का प्रकोप सबसे अधिक होता है। ऐसे में अल्कलॉइड से एलर्जी हो सकती है।

5- मशरूम भी लोगों की सबसे पसंदीदा सब्जी होती है,लेकिन मानसून में इसे बहुत ही सीमित मात्रा में खाना चाहिए। आर्द्रता की वजह से मशरूम फफूंद और बैक्टीरिया के विकास के लिए अत्यधिक प्रभावित जगह बन जाता है, जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है या जिन्हें पाचन संबंधी समस्या है उन्हें खास करके इसके सेवन से बचना चाहिए।

6- इस मौसम में टमाटर फफूंदी जैसे फंगल इन्फेक्शन के प्रति संवेदनशील होते हैं। इस मौसम में दूषित टमाटर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए इन दिनों टमाटरों को ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

लेखिका- सीमा कुमारी

Avoid consuming these vegetables in the rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2024 | 05:30 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

अब TTE की ड्यूटी होगी ऑनलाइन रिकॉर्ड, मध्य रेलवे ने शुरू किया डिजिटल हाजिरी सिस्टम

2

इनकम टैक्स पर 6 साल की छूट, इन टैक्सपेयर्स को सरकार से बड़ी राहत; बढ़ा दी गई डेडलाइन

3

देवनार बिजली परियोजना में देरी, अब अक्टूबर 2026 तक मिलेगी समय-सीमा, 80% काम ही पूरा

4

बोरीवली में पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर उत्पीड़न और उकसाने का केस दर्ज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.